{"_id":"69e1ba9151e84df78c005d46","slug":"himachal-chester-hills-dispute-dc-summons-records-of-all-district-wide-properties-linked-to-chester-hills-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Chester Hills Dispute: डीसी ने चेस्टर हिल से जुड़ीं जिलेभर की संपत्तियों का रिकॉर्ड किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Chester Hills Dispute: डीसी ने चेस्टर हिल से जुड़ीं जिलेभर की संपत्तियों का रिकॉर्ड किया तलब
Fri, 17 Apr 2026 10:14 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:14 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में सोलन की चर्चित चेस्टर हिल मामले में सोलन, कसौली व परवाणू के अलावा भी अन्य जगह की संपत्तियों को लेकर उपायुक्त ने रिपोर्ट तलब कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चेस्टर हिल्स।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेस्टर हिल मामले में सोलन, कसौली व परवाणू के अलावा भी अन्य जगह की संपत्तियों को लेकर उपायुक्त ने रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके लिए उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। अगर कहीं अन्य जगह पर भी चेस्टर हिल की संपत्तियां खरीदी गई हैं तो तहसीलदारों को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन
तहसीलदारों को लिखे पत्र में सेल डील की कॉपियां देने के लिए कहा गया है। संपत्तियां मिलती हैं तो उन पर भी जांच शुरू की जाएगी। हालांकि अभी तक उपायुक्त के पास जो रिकॉर्ड है, उसमें सोलन के अलावा कसौली और परवाणू में चेस्टर हिल की संपत्तियां हैं। यह संपत्तियां कृषक की पत्नी व दो बहनों के नाम पर हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सोलन की रिपोर्ट में यह खुलासा हो चुका है। प्रशासन को यह भी आशंका है कि अन्य जगहों पर भी बिल्डरों ने संपत्तियां खरीदी हो सकती है। उधर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि चेस्टर हिल की जिलेभर में अन्य जगहों पर कहां-कहां संपत्तियां है, उसे लेकर तहसीलदारों से रिपोर्ट मांगी गई है। 15 दिनों में यह रिपोर्ट मांगी है। अगर अन्य स्थानों पर भी कोई संपत्ति निकलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन