फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Chamba Manimahesh Over Thirty Thousand Pilgrims Take Holy Dip In Dal Lake

पवित्र डल झील में 30 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 16 Aug 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Wed, 16 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Himachal Chamba Manimahesh Over Thirty Thousand Pilgrims Take Holy Dip In Dal Lake

पवित्र मणिमहेश के जन्माष्टमी स्नान के अवसर पर मणिमहेश डल झील में करीब तीस हजार श्रद्धालु पहुंचे। इसकी पुष्टि एडीएम भरमौर विनय धीमान ने की। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से काफी श्रद्धालु मणिमहेश की ओर रुख कर रहे है।

विज्ञापन


बताया कि जन्माष्टमी न्हौण को लेकर जहां श्रद्धालुओं ने चतुर्मुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की तो वहीं डल झील में डुबकी लगाने के बाद डलझील का जल प्रसाद रूपी मानकर घर साथ ले गए।
विज्ञापन


इस जल का प्रयोग घरों में होने वाली विशेष पूजा के दौरान होता है। डल झील में डुबकी लगाने के बाद वापस आ रहे मणिमहेश श्रद्धालु रमेश कुमार सिहुंता, पवना देवी जसूर, मंजीत नूरपुर, रचना देवी गैहरा, विनय कांगड़ा, पवन, देस राज ऊना ने बताया कि हड़सर से टैक्सी चालक मनमाना दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत एडीएम विनय धीमान से की। एडीएम ने शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को भरमौर से हड़सर और भरमौर से भरमाणी रूट पर टैक्सी का किराया जल्द तय करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने का आग्रह किया। 

जल्द लगाओ भरमाणी मंदिर रास्तें में लाइटें 
एडीएम भरमौर विनय धीमान ने विद्युत बोर्ड को जल्द से जल्द भरमौर से भरमाणी माता मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कहा कि इस मार्ग पर घुप अंधेरा होने के चलते मणिमहेश यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस कार्य को जल्द शुरू कर पूरा किया जाएगा। 

जन्माष्टमी न्हौण को लेकर हेलीकॉप्टर से मणिमहेश यात्रा करने की उम्मीद पाले बैठे श्रद्धालुओं को करारा झटका लगा। सोमवार को भी पूरा दिन हेलीकॉप्टर की उड़ान नहीं हो पाई।

इसके चलते श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रक्षा मंत्रालय से मंजूरी न मिलने के चलते हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर श्रद्धालुओं में काफी रोष है। 


कयास लगाए जा रहे है बुधवार तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो सकती है। एडीएम भरमौर ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed