केंद्रीय विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत, 25 विषयों के लिए दी नई सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए सीयू अपने पाठ्यक्रम को वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेगा। इससे न केवल सीयू में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम की जानकारी देश-विदेश में आसानी से मिल जाएगी।
बल्कि सीयू के माध्यम से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी कहीं भी बैठ कर ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाई कर पाएंगे। सीयू प्रशासन ने पाठ्यक्रम को ऑनलाइन करने के लिए संबंधित विषयों के प्राध्यापकों से सामग्री तैयार करने के आदेश दिए हैं।
यह सामग्री एकत्रित होते ही इसे सीयू की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यह पूरा काम मुक्त शैक्षणिक संसाधन सामग्री के तहत किया जाएगा। मानव विकास मंत्रालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए देश भर के विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम को ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं।
इसके तहत सीयू ने भी काम शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में 25 विषयों के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन किया जा रहा है। अगले चरण में अन्य विषयों के पाठ्यक्रम को भी ऑनलाइन किया जाएगा।
प्राध्यापकों को किया प्रशिक्षित
केंद्रीय विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन करने के लिए बाकायदा विवि के प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया है। इसके लिए सिमका (कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडियम फॉर एशिया) नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने प्राध्यापकों को पाठ्यक्रम ऑनलाइन करने का प्रशिक्षण दिया है। साथ ही इसके लिए सामग्री तैयार करने के तरीके भी बताए।
ऑनलाइन पढ़ा जाएगा सीयू का पाठ्यक्रम : डॉ. अग्निहोत्री
सीयू के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों का पाठ्यक्रम शीघ्र ऑनलाइन पढ़ा जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।