फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Central University: CU will conduct 10 courses online, you will be able to give exams sitting at home

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय: 10 कोर्स ऑनलाइन करवाएगा सीयू, घर बैठे ही दे सकेंगे परीक्षा

Sat, 09 Sep 2023 11:18 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 11:18 AM IST
सार

प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के विद्यार्थियों को अपने ही प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलने वाली है।  सीयू में हर साल 5,000 से 7,000 छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Himachal Central University: CU will conduct 10 courses online, you will be able to give exams sitting at home
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के विद्यार्थियों को अपने ही प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलने वाली है। सीयू में हर साल 5,000 से 7,000 छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। विवि प्रबंधन ने अगले साल जनवरी से शुरुआती दौर में 10 ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की तैयारी कर ली है। छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होंगी।

विज्ञापन


विवि एक सर्वे करेगा। इसमें पता लगाया जाएगा कि रोजगार के नजरिये से छात्रों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और डिजिटल मार्केटिंग जैसे और कौन से कोर्स करने चाहिएं। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए कुलपति सत प्रकाश बंसल ने दिल्ली जाकर यूजीसी के अधिकारियों से बैठक की है। 
विज्ञापन


यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से मंजूरी मिलते ही जनवरी में यहां ऑनलाइन कोर्स शुरू हो जाएंगे। शुरुआती दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल मार्केटिंग समेत 10 कोर्स शुरू होंगे। यह कोर्स एक, दो और तीन साल तक के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश
इस ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ दुनिया भर के छात्र उठा सकेंगे। विदेशी छात्र ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। इस पहल से प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या से पार पाने में राहत मिलेगी। इससे केंद्रीय विवि का राजस्व भी बढ़ेगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरियां भी मिलेंगी। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समेत प्रदेश का कोई भी विश्वविद्यालय ऑनलाइन कोर्स शुरू करने के लिए पात्र नहीं है।


हिमाचल के किसी भी विश्वविद्यालय को नैक से ए प्लस ग्रेड नहीं मिला है। नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद सीयू में ऑनलाइन कोर्स शुरू करने के लिए पात्र हो गया है। दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें हुई हैं। कोशिश है कि जनवरी से 10 ऑनलाइन कोर्स शुरू हो जाएं। इससे केंद्रीय विवि का राजस्व बढ़ने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को राेजगार भी मिलेगा। - सत प्रकाश बंसल, कुलपति, सीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed