{"_id":"63a5c68c52e2e376a433cb58","slug":"himachal-central-university-canceled-the-third-semester-examination-of-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय ने रद्द की एजूकेशन विभाग की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय ने रद्द की एजूकेशन विभाग की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा
Fri, 23 Dec 2022 08:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:48 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने एजूकेशन विभाग की तीसरे सेमेस्टर की एक परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला अभ्यर्थियों को गलत विषय का प्रश्नपत्र देने के चलते लिया गया है। अब परीक्षा 26 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने एजूकेशन विभाग की तीसरे सेमेस्टर की एक परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला अभ्यर्थियों को गलत विषय का प्रश्नपत्र देने के चलते लिया गया है। अब परीक्षा 26 दिसंबर को होगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एजूकेशन विभाग की स्नातकोत्तर के तृतीय सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाएं करवा रहा है। शुक्रवार को निर्धारित शेड्यूल के तहत एजूकेशन विभाग के विद्यार्थियों का टीचर एजूकेशन विषय का पेपर था। परीक्षा में विद्यार्थियों को टीचर एजूकेशन का प्रश्नपत्र बांट दिया गया।
विज्ञापन
उसमें प्रश्न एलिमेंटरी एजूकेशन के पूछे गए थे। इस पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई। इसकी जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पास पहुंची, तो प्रश्नपत्र के गलत आवंटन को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गई। उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि अध्यापक की ओर से संबंधित पेपर का गलत कंटेंट दे दिया था, जिसके चलते गलत पेपर छपा। परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 26 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन