फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet nod to open educational institutions in stte from 21st September

हिमाचल में 21 से खुलेंगे स्कूल, गाइडेंस लेने आ सकेंगे 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी

Fri, 18 Sep 2020 08:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Sep 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet nod to open educational institutions in stte from 21st September
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में करीब छह माह बाद 21 नवंबर से स्कूल खुल जाएंगे। नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थी गाइडेंस लेने स्कूलों में आ सकेंगे। इस दौरान नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी, लेकिन रोजाना 50 फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक स्कूलों में आएंगे। स्कूलों में शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनीटरिंग करेंगे। तीस सितंबर तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। अभिभावकों से स्कूल आने का सहमति पत्र लाने वाले विद्यार्थियों को ही गाइडेंस लेने के लिए आने दिया जाएगा। इसकी मंजूरी प्रिंसिपल और संबंधित विषय के शिक्षक देंगे। स्कूल आने से पहले शिक्षकों से आने के समय के लिए संपर्क करना होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षाएं कराने पर चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। इस बाबत केंद्र सरकार और यूजीसी के आदेशों का इंतजार करना होगा। हिमाचल में कोरोना संकट के चलते 15 मार्च से स्कूल बंद हैं। कैबिनेट ने गृह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रदेश में कंटेनमेंट जोन से बाहर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी। इस निर्णय के अनुसार शैक्षणिक संस्थान 50 प्रतिशत शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के साथ 21 सितंबर से खुल जाएंगे। कैबिनेट ने जिला मंडी के थुनाग स्थित राजकीय वानिकी एवं बागवानी महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 से वानिकी विषय में बीएससी (ऑनर्ज) आरंभ करने को भी स्वीकृति दी। बैठक में नालागढ़ में बल्क ड्रग्स पार्क को लेकर भी ऑनलाइन प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

 

कॉलेज स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के हक में नहीं सरकार

कॉलेजों में पढ़ने वाले फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों जिन्हें प्रोविजनल आधार पर सेकेंड और थर्ड ईयर में प्रवेश दिया गया है, उन्हें सरकार बिना परीक्षाएं लिए अगली कक्षाओं में प्रमोट करने के हक में नहीं है। कैबिनेट बैठक में कहा कि इस पर केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार किया जाए। अगर व्यवस्था हो तो परीक्षाएं भी ले ली जाएं। प्रदेश के पहले क्लस्टर विवि मंडी को सुंदरनगर, द्रंग, बासा और मंडी कॉलेज का प्रशासनिक और अकादमी नियंत्रण सौंपने का फैसला भी लिया गया। 


इंटर स्टेट बसें चलाने पर फैसला नहीं
कैबिनेट बैठक में इंटर स्टेट बसें चलाने पर कोई फैसला नहीं हो पाया। बैठक में इस बाबत चर्चा जरूर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed