{"_id":"4a86c1931a94307cc625d41e76679c72","slug":"himachal-cabinet-meetings-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धर्मशाला के बजाय शिमला में ही होगी बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धर्मशाला के बजाय शिमला में ही होगी बैठकें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खर्चे घटाने को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल और अन्य बैठकों का स्थान बदल दिया गया है। धर्मशाला के बजाय अब कैबिनेट और कल्याण बोर्डों की ये बैठकें शिमला में होंगी। 12 फरवरी को चार बजे मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन धर्मशाला में होना था और अब 12 फरवरी को ही चार बजे ये बैठक शिमला में होगी।
विज्ञापन
इससे पूर्व नौ फरवरी से लेकर 12 फरवरी के बीच तय बैठकें भी अब शिमला में होंगी। एक दर्जन कल्याण बोर्डों की बैठकें भी अब शिमला में ही होगी। राज्य स्तरीय विभिन्न कल्याण बोर्डों की बैठकें नौ फरवरी से 12 फरवरी 2016 तक हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन के सभागार में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
पूर्व में ये बैठकें धर्मशाला में निश्चित की गई थीं। बैठकों की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड, कोली कल्याण बोर्ड और संत रविदास कल्याण बोर्ड की बैठकें 9 फरवरी को क्रमश: 10:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे और 3:00 बजे आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय गद्दी कल्याण बोर्ड, विश्वकर्मी कल्याण बोर्ड और
विज्ञापन
वाल्मीकि कल्याण बोर्ड की बैठकें 10 फरवरी को क्रमश: प्रात: 10:30 बजे दोपहर 12:30 बजे और 3:00 बजे आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय महिला कल्याण बोर्ड, विकलांगजन कल्याण बोर्ड और लबाणा कल्याण बोर्ड की बैठकें 11 फरवरी को क्त्रस्मश: प्रात: 10:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे और 3:00 बजे आयोजित की जाएंगी।
इसी तरह राज्य राजपूत कल्याण बोर्ड, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड और राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की बैठकें 12 फरवरी 2016 को क्त्रस्मश: प्रात: 10:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे और 3:00 बजे आयोजित की जाएंगी। इसके बाद सायं 4:00 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी।