फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting will held on april 9, govt can take these big decisions regarding Corona

हिमाचल कैबिनेट बैठक: कोरोना को लेकर बड़े फैसले ले सकती है सरकार

Tue, 06 Apr 2021 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting will held on april 9, govt can take these big decisions regarding Corona
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर सरकार ने नौ अप्रैल को मंत्रिमंडल की बैठक बुला दी है। आठ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें कोरोना की वास्तविक स्थिति के बारे में चर्चा होगी। इसके बाद सरकार की ओर से क्या-क्या बंदिशें लगाई जानी हैं इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में और भी बंदिशें लगाने का निर्णय हो सकता है। हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य सचिव इस बारे में प्रस्तुति देंगे।  

विज्ञापन


हिमाचल में सैलानियों का आना जारी है। बाहरी राज्यों के कोरोना हाईलोड सिटी से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट किया जाना अनिवार्य किया जाएगा, इसका फैसला भी कैबिनेट में लिया जाना है। बता दें प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। प्रदेश के पांच जिले शिमला, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना में इसके ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed