फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting today, these big issues will be discussed

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

Mon, 14 Dec 2020 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Dec 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal cabinet meeting today, these big issues will be discussed
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज शिमला सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के अलावा कई पर निर्णय भी लिया जा सकता है। शिमला समेत चार जिलों में लगे नाइट कर्फ्यू को बढ़ाने पर सरकार फैसला ले सकती है। इसके अलावा कोविड के चलते सामाजिक कार्यक्रमों पर लगाई गई बंदिशों पर भी समीक्षा के बाद रियायत को लेकर फैसला लिया जा सकता है। शिमला और सोलन टीसीपी एरिया से गांवों को बाहर करने के मामले में कैबिनेट में चर्चा होनी है। पंचायत चुनाव की प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जनवरी में पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसलिए चुनाव करवाने पर भी सरकार कैबिनेट में चर्चा कर सकती है। इसके अलावा कुछ विभागों में विभिन्न पद भरने की घोषणा भी की जा सकती है। 

विज्ञापन


टीसीपी) क्षेत्र से 400 गांवों को बाहर करने पर सरकार कैबिनेट बैठक में कोई फैसला ले सकती है। सरकार के पास प्रदेश भर से करीब 400 आवेदन आए हैं। कैबिनेट सब कमेटी की इसको लेकर बैठक हो चुकी है। अब इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। दूसरे, एनजीटी की ओर से शिमला प्लांनिग एरिया में जो ढाई से अधिक मंजिला भवन पर रोक लगाई है, उस रोक के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने पर अब सरकार वहां से मामला वापस लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी, ताकि मामले पर जल्द सुनवाई हो और लोगों के हक में फैसला आए।
विज्ञापन


उधर टीसीपी विभाग ने दोनों मामलों का प्रस्ताव तैयार किया है। अब सरकार मामले को कैबिनेट में ला रही है। प्रदेश की जनता की ओर से गांवों को बाहर करने के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज पर दबाव बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान दर्जनों गांव टीसीपी में शामिल किए थे। लोगों को जब भवन निर्माण करने में दिक्कतें पेश आईं तो लोगों ने नियमों का विरोध करके सरकार से गांवों को टीसीपी से बाहर करने की गुहार लगाई है। लोगों की परेशानियों को समझते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज विभाग के अधिकारियों की बैठक बुला चुके हैं। इसमें दोनों मामलों पर चर्चा हो चुकी है। अब कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed