फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting today 8 November 2021

हिमाचल: कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

Mon, 08 Nov 2021 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Nov 2021 11:10 AM IST
सार

सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting today 8 November 2021
हिमाचल कैबिनेट की बैठक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली की छुट्टियों के बाद हिमाचल प्रदेश में सोमवार से स्कूल फिर से खोले जाएंगे। इन्हें आगे भी खोले रखना है या नहीं, इसके बारे में भी सोमवार को राज्य सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। 

विज्ञापन


सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद यह चर्चा होगी कि इन्हें आगे भी खोले रखा जाए या बंद किया जाए। स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना से संबंधित प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन


हार पर मंत्रणा, बजट घोषणाओं पर होगी चर्चा
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद जयराम कैबिनेट की यह पहली बैठक है। इसमें हार के कारणों पर मंत्रणा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी। मंत्री लंबित योजनाओं की जानकारी देंगे। मंत्रियों को मुख्यमंत्री सख्त आदेश जारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीसी, छठे वेतन आयोग और भर्तियों जैसे मसलों पर हो सकते हैं निर्णय 
कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक बुलाने की सरकार की तैयारियों, छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और विभिन्न विभागों में भर्तियों समेत अन्य मसलों पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed