फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting: To increase corona restrictions, new pay scale will be discussed

हिमाचल कैबिनेट बैठक: कोरोना बंदिशें बढ़ाने, नए पे स्केल पर होगी चर्चा

Thu, 13 Jan 2022 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jan 2022 05:57 PM IST
सार

राज्य सरकार शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में बंदिशों के साथ वीक एंड कर्फ्यू या लॉकडाउन जैसे कड़े फैसले ले सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंदिशें बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। परिवहन निगम की बसों को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने पर भी मंथन होना हैं। 

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting: To increase corona restrictions, new pay scale will be discussed
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते राज्य सरकार शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में बंदिशों के साथ वीक एंड कर्फ्यू या लॉकडाउन जैसे कड़े फैसले ले सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंदिशें बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। परिवहन निगम की बसों को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने पर भी मंथन होना हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए सरकार कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट की बैठक में कोरोना की वास्तविक स्थिति के बारे में प्रस्तुति देगा। बैठक में पिछले 10 दिन की कोरोना की स्थिति का ब्योरा रखा जाएगा। प्रदेश में महामारी तीन गुना रफ्तार से फैल रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार पार हो गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने 20 हजार आइसोलेट किट तैयार की हैं। प्रदेश में इस समय 17 मरीजों की हालत ठीक नहीं है। सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों के तबादलों व समायोजनों पर फिर रोक लगाई है। स्वास्थ्य विभाग के छह हजार कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती की है। वर्तमान में प्रदेश में 10 हजार सैंपलिंग रोजाना हो रही है। मुख्य सचिव लगातार कोरोना को लेकर जिला उपायुक्तों से फीडबैक ले रहे हैं। बताया गया कि ऑक्सीजन युक्त 11,000 बिस्तर तैयार कर लिए हैं। इनमें 1,080 आईसीयू बिस्तर शामिल हैं। कोरोना वार्ड में ऑक्सीजन लगाने और उतारने के लिए 1,400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। 

विज्ञापन

दिव्यांग व गर्भवती महिला कर्मचारी घर से ही करेंगे काम

वहीं राज्य सरकार ने दिव्यांग व्यक्ति और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय आने की छूट दे दी है। लेकिन उन्हें घर से काम करना आवश्यक है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार कार्यालय में 50 फीसदी स्टाफ क्षमता के साथ फाइव डे वीक की व्यवस्था को लागू किया है। अब सरकार ने  दिव्यांग और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय न आने की छूट दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed