{"_id":"585a93fe4f1c1b8e03e3a15b","slug":"himachal-cabinet-meeting-recruitment-on-150-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट ने खोला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 150 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट ने खोला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 150 पद
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
Updated Thu, 22 Dec 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मंत्रिमंडल ने बैठक में विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद भरने की मंजूरी दी है। इसमें डेंटल डाक्टर के 50 और डेंटल टेक्क्नीशियन के 50 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग में पटवारियों के 40 पद भरने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस में डीएसपी के 7 पदों को सृजित कर राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरने की मंजूरी दी गई। सब इंस्पेक्टरों के 15 पद डायरेक्ट भरने को भी मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने एक दर्जन से अधिक वाहन खरीदने को मंजूरी दी है। इसके अलावा कुछ अन्य
विज्ञापन
मामलों पर भी बैठक में चर्चा हुई। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों को नए वाहन देने को स्वीकृति दी। साथ ही सभी मंत्रियों को सेक्शन ऑफिसर भी मिलेंगे। 24 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों के चलते कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा बैठक में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन