फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting on six june 2018

HP CABINET MEETING: खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

Wed, 06 Jun 2018 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 06 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting on six june 2018

हिमाचल कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय शिमला में रखी गई है।  बुधवार दो बजे होने वाली बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने के लिए निर्णय हो सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कई विभागों में नौकरियों के पिटारे खुल सकते हैं। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करने के लिए भी मंथन हो सकता है।

विज्ञापन

himachal cabinet meeting on six june 2018

शिमला में पेयजल संकट पर भी इस बैठक में चर्चा संभव है। इसमें शहर में पेयजल समस्या को जड़ से खत्म करने पर चर्चा की जा सकती है। इसी में कोलडैम प्रोजेक्ट को समयबद्ध तैयार करने के लिए

विश्व बैंक से बातचीत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल की इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आबकारी एवं कराधान, राजस्व आदि विभागों से संबंधित निर्णय भी हो सकते हैं।

कॉलेजों की परीक्षा प्रणाली पर फैसले की उम्मीद

himachal cabinet meeting on six june 2018

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर लौटने का सरकार बुधवार को फैसला ले सकती है। कैबिनेट बैठक में रूसा कमेटी की सिफारिशों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

15 जून से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी है। फिलहाल कॉलेजों को प्रोस्पेक्टस छापने से रोका गया है। ऐसे में संभावित है कि बुधवार की बैठक में सरकार इस मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकती है।

भाजपा के दृष्टि पत्र में की गई घोषणा को पूरा करते हुए बीते दिनों सरकार ने रूसा कमेटी गठित की थी। कमेटी अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को सौंप चुकी है। रिपोर्ट में इसी शैक्षणिक सत्र से सेमेस्टर सिस्टम समाप्त कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर लौटने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

himachal cabinet meeting on six june 2018

इसी रिपोर्ट में प्रदेश विश्वविद्यालय की आपत्तियां भी दर्ज है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस साल से परीक्षा प्रणाली में बदलाव करने के हक में नहीं है। परीक्षा प्रणाली बदलने पर सिलेबस में भी बदलाव करना जरूरी है।

अभी सिलेबस में बदलाव करना आसान नहीं है। ऐसे में विवि प्रशासन ने एक साल तक सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त नहीं करने की बात रिपोर्ट में कही है। उधर, अगर सीबीसीएस के तहत अगर हिमाचल कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त करता है तो केंद्र से मिलने वाली रूसा ग्रांट भी प्रभावित हो

सकती है। इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सरकार कोई फैसला नहीं ले पा रही है। संभावित है कि बुधवार की कैबिनेट बैठक में इन सभी मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed