{"_id":"58aadf364f1c1b0653b23284","slug":"himachal-cabinet-meeting-on-25-feb-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 25 फरवरी को बुलाई गई है। बैठक सुबह 9 बजे होगी। इसमें राज्यपाल के अभिभाषण को राज्य सरकार मंजूरी देगी और कई अन्य फैसले भी लेगी। राज्य विधानसभा का ये बजट सत्र एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चुनावी वर्ष में 12वीं विधानसभा का ये अंतिम बजट सत्र होगा।
विज्ञापन
25 फरवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी देने के अलावा प्रदेश विधानसभा में पेश किए जाने वाले विधेयकों के प्रारूप को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। इसी दौरान जहां सरकार विभिन्न विभागों में रिक्तियों और नए पदों को भरने पर फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अनुबंध नीति बनाने पर भी निर्णय ले सकती है। नई बिजली परियोजनाओं को मंजूरी देने पर भी फैसला हो सकता है। सोमवार शाम को हिमाचल सरकार के तमाम मंत्रियों को 25 फरवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक के लिए बुलावा भेज दिया गया।
विज्ञापन