फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting news today: 10th class student will promote, Brainstorm on lockdown

हिमाचल कैबिनेट बैठक: 10वीं कक्षा के विद्यार्थी होंगे प्रमोट, लॉकडाउन पर होगा मंथन

Tue, 04 May 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 May 2021 05:00 AM IST
सार

10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट बैठक में रखने के लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई के फैसले का इंतजार किया जाएगा।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting news today: 10th class student will promote, Brainstorm on lockdown
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना वार्षिक परीक्षाओं के अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला बुधवार को होने जा रही कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होटल पीटरहॉफ में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे होने वाली बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन लगाने पर भी मंथन हो सकता है। वहीं निजी बस ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर जो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है, उस पर भी चर्चा होगी। शिक्षण संस्थानों को दस मई के बाद भी बंद रखने का बैठक में फैसला होगा। इसके अलावा बंदिशों के भी कड़ा होने के आसार हैं।

विज्ञापन


10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट बैठक में रखने के लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई के फैसले का इंतजार किया जाएगा। परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। बैठक में कॉलेजों की परीक्षाओं के आयोजन पर भी फैसला होगा। कोरोना महामारी के चलते फिलहाल 17 मई तक राज्य शिक्षा बोर्ड और कॉलेज परीक्षाएं स्थगित हैं। बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों की सेवाएं लेने के फैसले की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed