हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: इन फैसलों पर लग सकती है मुहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पांच फरवरी को होगी। इसमें आगामी बजट सत्र की तिथियां तय हो सकती हैं। इसके अलावा कई अन्य कोरोना नियंत्रण से संबंधित निर्णय भी होंगे। राज्य के बजट अभिभाषण को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। पांच फरवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा विभाग एक फरवरी से खुले स्कूलों की स्थिति को लेकर जानकारी देगी। पांच दिनों के दौरान ग्रीष्मकालीन जिलों वाले स्कूलों में कितने विद्यार्थी किस कक्षा में आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति रही। ऑनलाइन पढ़ाई किस तरह से जारी रखी गई है। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल की बैठक में दी जाएगी।
बता दें हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब बागवानों को केंद्रीय बजट से बड़ी राहत मिली है। दशक पुरानी मांग को पूरा करते हुए पहली बार विदेशों से आने वाले सेब पर 35 फीसदी कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है। सेस लगने से विदेशी सेब का भारत की फल मंडियों में आयात घट जाएगा, जिससे हिमाचली सेब के दाम बढ़ जाएंगे। अमेरिका, ईरान, तुर्की समेत करीब 40 देशों से भारत में सेब आयात होता है। ट्रेड वॉर के बीच पहले से ही अमेरिकी सेब पर 70 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। अब 35 फीसदी सेस के बाद कुल शुल्क 105 फीसदी हो जाएगा। इससे वर्तमान में सबसे ज्यादा आने वाले वॉशिंगटन सेब को भारत पहुंचाना महंगा सौदा साबित होगा।