{"_id":"624db9fa31e1d0082e21f6b2","slug":"himachal-cabinet-meeting-latest-news-today-multi-task-recruitment-may-get-approval-in-pwd-also-expected-to-decide-on-inter-district-transfers-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट बैठक: लोनिवि में मल्टी टास्क भर्ती को मिल सकती है मंजूरी, शिक्षकों के अंतरजिला तबादलों पर भी फैसला होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट बैठक: लोनिवि में मल्टी टास्क भर्ती को मिल सकती है मंजूरी, शिक्षकों के अंतरजिला तबादलों पर भी फैसला होने की उम्मीद
Wed, 06 Apr 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:35 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्ययक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे होगी। इसमें कई फैसले संभावित हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग में कई मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा जेबीटी और सीएंडवी के अंतरजिला तबादले का मामला भी बैठक में जा सकता है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने और एसएमसी शिक्षकों को एक्सटेंशन देने का मामला भी एजेंडे में शामिल होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने वाली बैठक में कोरोना वायरस के मामलों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
मास्क पहनने में ढील देने, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं को करने की अनुमति देने पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री अपनी बजट घोषणाओं से संबंधित कुछ फैसले भी ले सकते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने पीटरहॉफ शिमला में घोषणा की थी कि 3 जनवरी 2022 से पहले नियमित होने का दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान दिया जाएगा। यह मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए जा सकता है।
विज्ञापन