{"_id":"598573d84f1c1bb51b8b4641","slug":"himachal-cabinet-meeting-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट की बैठक आज, नौकरियों का खुलेगा पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट की बैठक आज, नौकरियों का खुलेगा पिटारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 22 अगस्त से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के आरोपों का सामना करने के लिए बैठक में सरकार के रवैये पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में जाने से पहले इस कैबिनेट बैठक के माध्यम से सरकार कई बड़े फैसले भी ले सकती है। बैठक में विभिन्न विभागों में नए पद भरने की घोषणा होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते कई मंत्रियों ने विभागों को रिक्त पदों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पिछली बैठक में भी सरकार ने तीन हजार पद भरने का फैसला लिया था। इस बार शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पद भरने पर मंथन चल रहा है। नई विभागीय योजनाओं को भी कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
सचिवालय के कर्मचारियों की सेवा नियमावलियों में संशोधन के साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों को लेकर भी सरकार कोई फैसला ले सकती है। इसके अलावा जल विद्युत परियोजनाओं के लंबित प्रकरणों पर भी सरकार निर्णय ले सकती है।