फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting decisions today janmanch on 21 November and himachal vidhan sabha session 2021

हिमाचल कैबिनेट: 21 नवंबर को होगा जनमंच, दिसंबर में धर्मशाला में शीतकालीन सत्र का फैसला

Mon, 08 Nov 2021 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Nov 2021 07:42 PM IST
सार

कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न भागों में 21 नवंबर से जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today janmanch on 21 November and himachal vidhan sabha session 2021
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव के बाद राज्य सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 से 15 दिसंबर 2021 तक धर्मशाला में आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। इसमें पांच बैठकें होंगी। पिछले साल यह शीत सत्र कोविड संक्रमण बढ़ने के कारण निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन


21 नवंबर से फिर शुरू होगा जनमंच कार्यक्रम 
कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न भागों में 21 नवंबर से जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। कोविड के कारण जनमंच कार्यक्रम बंद कर दिए गए थे। 21 नवंबर को ये कोविड प्रोटोकॉल के तहत होंगे। 
विज्ञापन


प्रतिमाह 5000 रुपये बढ़ा पीजी-एमडीएस विद्यार्थियों का स्टाइपेंड 
कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला के पीजी-एमडीएस विद्यार्थियों का स्टाइपेंड एक अप्रैल 2021 से 5000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की मंजूरी दी है। अब प्रथम वर्ष के एमडीएस विद्यार्थियों को 35 हजार की बजाय 40 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 40 हजार की बजाय 45 हजार रुपये और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 45 हजार की बजाय 50 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों के 10 पद भरेंगे, मंडी का चेत मिडल स्कूल स्तरोन्नत 
कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग में सेकंडमेंट आधार पर चालकों के 10 पद भरने का निर्णय लिया। प्रदेश मंत्रिमंडल ने जिला मंडी में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चेत को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने और इसके सुचारु संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन का भी फैसला लिया। 

हिमाचल में बंद 1000 रूटों पर भी अब दौड़ेंगी बसें
हिमाचल में अब प्रदेश के सभी रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ेंगी। परिवहन निगम प्रदेश में 21 सौ रूटों पर बसें चला रहा था। कोरोना के चलते सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों के चलते करीब एक हजार रूटों पर बस सेवाएं बंद थीं। कैबिनेट के फैसले के बाद अब प्रदेश में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ सभी रूटों पर बस सेवाएं बहाल होगी। हालांकि प्रदेश सरकार के निर्णय लेने से पहले ही हिमाचल के लोकल रूटों पर एचआरटीसी और निजी बसें सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ रही हैं।


परिवहन निगम बाहरी राज्यों के करीब 400 रूटों पर बसें दौड़ा रहा है। इनमें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते कमाई कम हो रही है। परिवहन निगम की मानें तो लांग रूटों पर करीब दो महीने से बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाई गई हैं। इससे निगम को करीब एक करोड़ तक कमाई हो रही है। सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलने से निगम को प्रतिदिन ढाई करोड़ की कमाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed