फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting decisions live update today: hp panchayat elections and budget session

HP Cabinet Decisions: नर्सों की भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाया, पूर्व राजस्व अधिकारियों की लेंगे सेवाएं

Mon, 19 Jan 2026 10:06 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Jan 2026 10:06 AM IST
सार

मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। 

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting decisions live update today: hp panchayat elections and  budget session
हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों में चल रही रिक्तियों को भरने का निर्णय भी लिया गया।  बैठक में 11 पद आबकारी एवं कराधान विभाग में भरने का फैसला लिया गया। कांगड़ा के नड्डी में 7 करोड़ की लागत से 1.4 किलोमीटर लंबे जिपलाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इसके साथ ही चार हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को आवंटित करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जीओ थर्मल एनर्जी पर राष्ट्रीय नीति को अपनाने का फैसला लिया गया। राजस्व विभाग में छह पद भरे जाएंगे। राजस्व कार्यों के निपटारे के लिए सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। सहायक नर्सों की भर्ती के लिए आयु सीमा को 18 से 45 वर्ष किया गया है। आरक्षित वर्ग को इसमें पांच साल की और छूट दी जाएगी।  क्रेच वर्करों एवं क्रेच हेल्परों की भर्ती के लिए मानक संचालन प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों को भी मंजूरी दी गई। कई वजह से बंद पड़ी हवाई उड़ानों को फिर से शुरू किया जाएगा। शिमला में पर्यटन विभाग के माध्यम से शिमला से नया आइस स्केटिंग रिंक बनाया जाएगा।  हाईकोर्ट के आदेशानुसार पंचायत चुनाव की तैयारियां की जाएंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश हित में लिए गए कैबिनेट के फैसलों का होगा रिव्यू
 हिमाचल के हित में लिए गए कैबिनेट के फैसलों का रिव्यू होगा। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी। कैबिनेट में अब तक जिन फैसलों को लागू नहीं किया गया है। इसकी भी समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को कैबिनेट के मामलों को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को रिपोर्ट सौंपी जानी है। उल्लेखनीय है कि महीने में दो से तीन बार कैबिनेट की बैठक होती है। इस बैठकों में जनहित और वित्तीय संबंधित मामलों पर फैसले लिए जाते हैं। लेकिन कई योजनाएं सिरे चढ़ जाती है लेकिन कई मामलों फाइलों में ही दब जाते हैं। ऐसे में इन मामलों पर कैबिनेट में ही सब कमेटी गठित की गई। यह कमेटी लागू किए गए फैसलों और योजनाएं शुरू न किए जाने की निगरानी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed