{"_id":"62e7be91146d416d9b77acbf","slug":"himachal-cabinet-meeting-cm-budget-announcements-may-get-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet: कैबिनेट बैठक में बजट घोषणाओं को मिल सकती है मंजूरी, बढ़ेंगी कोरोना बंदिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet: कैबिनेट बैठक में बजट घोषणाओं को मिल सकती है मंजूरी, बढ़ेंगी कोरोना बंदिशें
Tue, 02 Aug 2022 10:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:22 PM IST
सार
मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय में होगी। इसमें कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मास्क न पहनने वालों पर सख्ती से संबंधित निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय में होगी। इसमें कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मास्क न पहनने वालों पर सख्ती से संबंधित निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की यह बैठक सुबह साढे़ 10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
इसमें सीएम जयराम ठाकुर अपनी अब तक लागू नहीं हो सकीं बजट घोषणाओं पर भी अपनी मंजूरी देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 28 जुलाई को राज्य सचिवालय के बाहर कहा था कि अगली कैबिनेट में एसएमसी शिक्षकों को कैजुअल और मेडिकल लीव देने का मामला ले जाएंगे। इसलिए यह एजेंडा भी मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। इसमें आगामी 10 से 13 सितंबर के बीच प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश भर में विभिन्न स्वास्थ्य, शिक्षण और अन्य संस्थानों के स्तरोन्नयन के बारे में भी निर्णय हो सकते हैं।
विज्ञापन
जयराम ने एक हफ्ते में बुलाई दूसरी कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक हफ्ते में दूसरी कैबिनेट बैठक बुला ली है। सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में है। ऐसे में बैठक में ऐसे तमाम मसलों पर चर्चा होगी, जो इन दिनों मुद्दे बने हुए हैं।
विज्ञापन