फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet expansion sundar singh thakur minister sukhu

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, सुंदर ठाकुर जल्द लेंगे मंत्री पद पर शपथ

Tue, 11 Aug 2026 02:34 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 02:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर जल्द कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद विस्तार पर फैसला होगा। मुख्यमंत्री ने विभागों में फेरबदल की संभावना के भी संकेत दिए। इसके अलावा प्रियंका गांधी के 14 अगस्त को शिमला आने और सेब बागवानों की पूरी उपज खरीदने की बात भी कही।

विज्ञापन
himachal cabinet expansion sundar singh thakur minister sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्री पद के लिए सुंदर सिंह ठाकुर की शपथ जल्द होगी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान की मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही हाईकमान की ओर से मंजूरी मिलेगी, मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) की बैठक के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल भी किया जाएगा। हालांकि, इस बैठक का सुंदर ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल करने से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


सीएम ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द देखने को मिलेगा। मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम हाईकमान की मंजूरी के बाद ही तय होगा। सुंदर ठाकुर की मंत्री पद पर ताजपोशी के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल मंत्रिमंडल में एक पद खाली है। विधानसभा उपाध्यक्ष की भी नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रियंका गांधी के 14 अगस्त को शिमला आने की संभावना
मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के 14 अगस्त को शिमला आने की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा कि मंडी के द्वारी में आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल को प्रियंका गांधी के निर्देशों के बाद तैयार कर दिया गया है। बरसात के बाद इस स्कूल में दोबारा कक्षाएं शुरू होने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से प्रियंका गांधी का विशेष लगाव है। आपदा के दौरान उन्होंने मंडी के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। इसी दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त स्कूल को देखा था और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने पर जोर दिया था। प्रियंका गांधी के संभावित दौरे के दौरान इस स्कूल के उद्घाटन की संभावना भी जताई जा रही है।
 
आपदा से निपटने को सरकार तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दो बड़ी आपदाओं का सामना कर चुका है। सरकार भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की जनता भी आपदा से मुकाबले के लिए तैयार है। सीएम ने कहा कि आपदा के दौरान केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।
 
1500 करोड़ रुपये के लिए प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि विधानसभा चुनाव से पहले इस घोषणा के अनुरूप प्रदेश को राशि उपलब्ध करवाई जाए। सुक्खू ने कहा कि वह स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर 1500 करोड़ रुपये की घोषणा पर विचार करने और प्रदेश को यह राशि जारी करने का आग्रह करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed