{"_id":"610967232dddd932a7231dfb","slug":"himachal-cabinet-decisions-today-govt-will-buy-bullet-proof-vehicles-after-khalistani-threat-covid-protocol-will-be-strictly-implemented","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट के फैसले: बुलेट प्रूफ गाड़ियां खरीदेगी सरकार, सख्ती से लागू होंगे कोविड प्रोटोकॉल, 45 पद भरने की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट के फैसले: बुलेट प्रूफ गाड़ियां खरीदेगी सरकार, सख्ती से लागू होंगे कोविड प्रोटोकॉल, 45 पद भरने की मंजूरी
Tue, 03 Aug 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई बैठक में 9 से 15 अगस्त तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान शुरू करने का भी फैसला हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी समर्थकों की धमकी के बाद हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार अब बुलेट प्रूफ गाड़ियां खरीदेगी। यह फैसला मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मंगलवार शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में नियम तैयार करने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई। बुलेट प्रूफ गाड़ियों में से एक मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होगी। कैबिनेट ने निजी सुरक्षा विधेयक को सदन में पेश करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में हुई बैठक में 9 से 15 अगस्त तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान शुरू करने का भी फैसला हुआ। केंद्र की ओर से जीएसटी लागू करने में किए संशोधन प्रदेश में लागू होंगे। इसके लिए विधेयक मानसून सत्र में पेश होगा। चौपाल क्षेत्र के सौ बिस्तरों के अस्पताल के लिए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के 45 पद भरने का फैसला लिया। कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कैबिनेट ने जिला शिमला के बड़ा गांव के स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और बिलासपुर के बेहड़ी स्कूल का नाम शहीद प्रताप सिंह वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रखने का फैसला लिया। जिला किन्नौर की सबसे ऊंची 20,700 फीट की चोटी के नामक रण पर फैसला नहीं हो पाया। कैबिनेट ने इसका नाम अंग्रेजी में रखने पर आपत्ति जताई है। इसका नाम स्थानीय भाषा या हिंदी के अलावा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले किसी हिमाचली के नाम पर रखने की सिफारिश की है। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा बैठक में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन