फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Decisions today: decision for covid vaccination in govt offices

अब सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन

Sat, 10 Apr 2021 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Apr 2021 10:37 AM IST
सार

  • 100 से अधिक कर्मियों वाले कार्यालय में टीका लगाने पहुंचेंगे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
Himachal Cabinet Decisions today: decision for covid vaccination in govt offices
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों जहां पर 100 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी होंगे, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाएंगी। शुक्रवार का आयोजित कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को पांच लाख वैक्सीन की डोज दी है। 

विज्ञापन


इसके अलावा कंपनियों में भी यह वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और ब्लॉक मेडिकल अफसरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है। उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को मास्क न पहनने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


4500 स्वास्थ्य कर्मी उतरेंगेफील्ड में
कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 4500 कर्मचारियों और अधिकारियों को फील्ड में उतारने का फैसला लिया है। पहले 2500 कर्मचारियों को फील्ड में तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को लेकर कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट की स्थिति 
हिमाचल प्रदेश में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। स्थिति पर नियंत्रण पाने को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में दो प्रस्तुतियां दीं। कोरोना की वास्तविक स्थिति के साथ संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर कैसे रोक लगाई जाए, इस पर विचार साझा किए। बैठक में बताया गया कि हिमाचल को कोरोना वैक्सीन की पांच लाख और डोज मिली हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी 2021 में एक्टिव मामले घटकर डेढ़ सौ के पासपास रह गए थे, वहीं मार्च-अप्रैल में यह आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच गया है। प्रतिदिन 5 से 7 लोगों की इस बीमारी से मौत हो रही है। जनवरी में कोरोना से मौत का ग्राफ .9 फीसदी तक पहुुंच गया था। आज यह आंकड़ा बढ़कर 1.8 फीसदी हो गया है। रिकवरी रेट भी गिरकर 92 फीसदी हो गया है। बताया जा रहा है कि बैठक में उन्होंने बंदिशें लगाने की भी सिफारिश की। 


रोजाना लिए जा रहे 8 हजार सैंपल और 50 हजार लोगों को लग रही वैक्सीन
शिमला। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बैठक में बताया कि प्रदेश में सैंपल की क्षमता को बढ़ाया गया है। प्रतिदिन 8 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही 50 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed