फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet decisions: decision for job on compassionate ground in Himachal pradesh

मृतक आश्रितों को राहत, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भी मिलेगी नौकरी

Fri, 09 Apr 2021 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 07:19 PM IST
सार

  • जयराम मंत्रिमंडल ने करूणामूलक पदों के पांच प्रतिशत कोटे में रियायत देने का लिया फैसला

विज्ञापन
himachal cabinet decisions: decision for job on compassionate ground in Himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयराम मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे मृतक आश्रितों को बड़ी राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि उपायुक्त कार्यालय शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, सोलन और बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा मंडल कार्यालय में पांच प्रतिशत कोटा में रियायत प्रदान कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के उपलब्ध रिक्त पदों पर मृतक कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को करुणामूलक आधार पर रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने नवगठित नगर पंचायतों शाहपुर, चिड़गांव, नेरवा, निरमंड, आनी, कंडाघाट तथा अंब में विभिन्न श्रेणियों के पांच पद सृजित करने को स्वीकृति दी, ताकि इनमें कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सके। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 13 नए पद सृजित कर उन्हें भरने को भी स्वीकृति दी। 
विज्ञापन


पीएचसी खुंडियां और गंगथ बनेंगे नागरिक अस्पताल
जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुंडियां को 50 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने को स्वीकृति दी गई। जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट को 50 बिस्तरों की क्षमता वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed