फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal byelections: Polling parties left for these polling stations including Tshigang

हिमाचल उपचुनाव: 19 हजार कर्मी देंगे चुनावी ड्यूटी, पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना

Thu, 28 Oct 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh असंवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
असंवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 09:01 PM IST
सार

दुनिया के सबसे उंचे पोलिंग बूथ टशीगंग समेत लाहौल-स्पीति जिले के सभी 92 मतदान केंद्रों के लिए गुरुवार को 372 चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी रवाना हो गए हैं। कड़ाके की ठंड के बीच जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों तक पहुचंने के लिए कर्मचारियों को एक से तीन किमी तक पैदल सफर करना पड़ा।

विज्ञापन
Himachal byelections: Polling parties left for these polling stations including Tshigang
मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट, फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो गई हैं। कांगड़ा में पौंग जलाशय के बीच टापू पर स्थित 105-सथ कुठेड़ा मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी को नाव से भेजा गया। नाव से करीब दो किलोमीटर लंबा सफर तय करके सात मिनट में चुनाव कर्मचारी टापू पर पहुंचे। वहीं, कड़ाके की ठंड के बीच लाहौल स्पीति के करीब आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को एक से तीन किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा। 

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: मलाणा अग्निकांड: आठ हजार फीट की ऊंचाई पर रिश्तेदारों के घर कटी 57 परिवारों की सर्द रात
विज्ञापन


रामपुर में 156 केंद्रों में होगा मतदान, 40 बसों से भेजे 950 से अधिक कर्मी
वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 156 केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार को 950 से अधिक चुनाव कर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिए गए हैं। गुरुवार को इन कर्मचारियों को पदम छात्र स्कूल रामपुर से परिवहन निगम की 40 बसों में भेजा गया। संबंधित बीएलओ को पोलिंग पार्टियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव कर्मी मतदान प्रक्रिया संपन्न कर चुनाव सामग्री लेकर पदम छात्र स्कूल सभागार स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचेंगे। विधानसभा क्षेत्र के 75 मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतदान होगा। मंडी में भी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं।  पड्डल मैदान से सैकड़ों चुनाव अधिकारी-कर्मचारी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। बहुत से कर्मचारियों ने ईवीएम और वीवीपैट उठाई हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लाहौल में बर्फबारी की वजह से नहीं जा पाईं बसें 
 दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग समेत जिले के सभी 92 पोलिंग स्टेशनों के लिए गुरुवार को 372 चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी रवाना हो गए हैं। कड़ाके की ठंड के बीच जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को एक से तीन किमी तक पैदल सफर करना पड़ा। बीते दिनों हुई बर्फबारी और कई इलाकों में सड़क तंग होने के कारण बसों को नहीं भेजा जा सका। 30 अक्तूबर को लाहौल के 63 और स्पीति के 29 पोलिंग बूथों में कुल 24,446 मतदाता वोट डालेंगे।


कांगड़ा में बिजली के लिए जेनरेटर साथ ले गई पोलिंग टीम
उधर फतेहपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को होने  मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां गुरुवार को अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो गईं।  निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अंकुश शर्मा  ने जानकारी  देते हुए  बताया कि सभी 141 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट तथा अन्य चुनाव सामग्री सहित अपने-अपने पोलिंग स्टेशन के लिए एचआरटीसी की विशेष बसों से रवाना किया गया। पौंग जलाशय के बीच टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा मतदान केंद्र पर कुल 96 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां बिजली की व्यवस्था के लिए जेनरेटर ले जाया गया है। मतदान की पूरी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए करीब एक माह के लिए मछली पालन विभाग की एक नाव को लिया गया है। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने तक यह नाव निर्वाचन टीम के पास ही रहेगी। 


19 हजार कर्मी देंगे चुनावी ड्यूटी 
19 हजार कर्मी देंगे चुनावी ड्यूटी
11500: मतदान कर्मी
 4750:  पुलिस कर्मी 
2500: स्वास्थ्य कर्मी
400 बसें: आवाजाही के लिए 
2365: मतदान केंद्र  
36  अतिसंवेदनशील
186 संवेदनशील


 

पोलिंग बूथ बनाए स्कूलों में विद्यार्थियों को छुट्टियां

वहीं, उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पोलिंग बूथ बनाए गए सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। हालांकि, शिक्षकों को हाजिरी दर्ज करवानी होगी। मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा में शनिवार को मतदान होना है। शनिवार को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 31 अक्तूबर से सात नवंबर तक स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed