फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal budget session ruckus in vidhansabha

विपक्ष की तल्खी पर सख्त हुए जयराम, सदन के बाहर भी दिखी खटास

Wed, 07 Mar 2018 12:58 PM IST
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, शिमला
अरुणेश पठानिया, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Mar 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
himachal budget session ruckus in vidhansabha

बजट सत्र के पहले दिन ही सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने इरादे साफ कर दिए। हिमाचल प्रदेश मुजारियत एवं भू सुधार अधिनियम की धारा 118 में सरलीकरण पर हंगामे के बाद सदन से वाकआउट के विपक्ष के दांव ने सत्ता पक्ष को पलटवार का मौका दिया। कांग्रेस के तेवरों पर पहली बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का रुख बेहद उग्र दिखा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में विपक्ष को इसका खामियाजा झेलना होगा। सदन के भीतर की खटास बाहर भी दिखी। संभव है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकाल के कई दबे मुर्दे बाहर आएं।
विज्ञापन


सत्ता पक्ष को इस बात की टीस है कि जो मुद्दा अभी सिर्फ चर्चा और सुझावों के स्तर पर है, उसे इस ढंग से मुद्दा बनाना उचित नहीं है। उधर, विपक्ष ने साफ कर दिया है कि लगभग बीस दिनों के सत्र के दौरान सरकार को सदन में घेरने का कोई मौका नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर पहले दिन से हावी होने की रणनीति के साथ सदन में पहुंचे विपक्ष ने विवादों में रही धारा 118 को हमले के लिए चुना। उम्मीद के अनुरूप हंगामे के साथ बजट सत्र का आगाज हुआ। पहले दिन विपक्ष की जोरदार ओपनिंग की उम्मीद सत्ता पक्ष को नहीं थी।

विपक्ष ने जो विषय चुना वो सीधा जनता से जुड़ा था, लेकिन उस पर शोरशराबे और वाकआउट करने की जल्दबाजी अधिक दिखी। विपक्ष ने सदन में ऐसा कुछ नहीं रखा जो यह साबित करता हो कि सरकार धारा 118 में संशोधन करने जा रही है।

बयानबाजी को आधार बनाकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया जबकि सरकार फाइलों में इस प्रक्रिया से संबंधित कोई दिशा निर्देश सरकार की तरफ से हुआ, इसका कोई उल्लेख नहीं किया।

इसका फायदा सत्ता पक्ष को मिलता दिखा। वाकआउट के बाद सदन में सरकार को रूटीन का कामकाज निपटाने का मौका तो मिला बल्कि धारा 118 पर बने असमंजस से भी जयराम सरकार ने पर्दा उठाया। जयराम ने इसे शुरुआती चूक करार देते हुए विपक्ष को अल्टीमेटम तक दे डाला।

उन्होंने संकेत दिए कि कई मामले हैं, जिन पर जांच बैठाकर वे विपक्ष को शांत कर सकते हैं। जयराम सरकार की इस चेतावनी का विपक्ष पर क्या असर पड़ता है, इसका असर आने वाले दिनों में सदन के अंदर दिखेगा।

जयराम के बहाने संघ पर निशाना

himachal budget session ruckus in vidhansabha

विपक्ष ने जयराम सरकार की आड़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को निशाने पर लिया है। पहले सत्र में विपक्ष का आरोप था कि जयराम सरकार संघ के रिमोट से चल रही है। अफसरों-कर्मचारियों के तबादले भी संघ के इशारे पर होने का आरोप लगाया गया था। अब धारा 118 में संशोधन का विवादित आरोप लगाने के पीछे की मंशा संघ है।

118 की पुरानी स्वीकृतियों पर हो सकता है खुलासा 
सरकार अब राजस्व विभाग से जुड़े कांग्रेस कार्यकाल के फैसलों को खंगालने की तैयारी कर रही है। चाय बागानों की भूमि का लैंड यूज बदल उसे पर्यटन संबंधित कार्यों में देने के फैसले को सरकार पलट सकती है।

इसके अलावा धारा 118 के तहत दी गई अनुमतियों की गहन जांच की जाएगी। अगर विपक्ष दूसरे दिन भी हंगामा कर सदन की कार्यवाही प्रभावित करता है तो संभव है कि सत्ता पक्ष सदन में पूर्व सरकार के दौरान लिए फैसलों पर बड़ा खुलासा करे।

मुकेश और जयराम में बढ़ेगी तकरार
धारा 118 का मामला सदन में उठाने पर मुख्यमंत्री जयराम के निशाने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री रहे। मुकेश का नाम लिए बिना उन्होंने यह तक कहा कि वे जल्दबाजी में हैं। दोनों के बीच नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने को लेकर नोकझोंक हो चुकी है।

माना जा रहा है कि सरकार की ओर से विपक्ष को इस मामले को नियम 67 में नहीं लाने का संकेत दिया गया, लेकिन कांग्रेस पीछे नहीं हटी। सत्ता पक्ष ने इसी के चलते इस प्रकरण पर पूरा होमवर्क किया था। उन्होंने सदन में तमाम पुराने संशोधन के तथ्य और वीरभद्र सिंह का पुराना बजट भाषण तक पढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed