फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal budget session 2022: education minister govind thakur statement

शिक्षा मंत्री बोले- 100 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले स्कूलों में क्लस्टर बनाकर होगी शारीरिक शिक्षक भर्ती

Sat, 26 Feb 2022 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Feb 2022 12:19 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने शारीरिक शिक्षकों के रिक्त 870 पद भरने का फैसला लिया था। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंच गए। कोर्ट से भर्ती प्रक्रिया पर स्थगन आदेश दिए गए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद ये पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
himachal budget session 2022: education minister govind thakur statement
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौ विद्यार्थियों से कम संख्या वाले सरकारी माध्यमिक स्कूलों में क्लस्टर बनाकर शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम की शर्तों पर मंथन कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे। मंत्री ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने को युक्तिकरण करने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन


विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक पवन काजल ने यह मामला उठाया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने शारीरिक शिक्षकों के रिक्त 870 पद भरने का फैसला लिया था। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंच गए। कोर्ट से भर्ती प्रक्रिया पर स्थगन आदेश दिए गए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद ये पद भरे जाएंगे। विधायक आशा कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों के कई पद रिक्त होने का मामला उठाया। कहा कि कई स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक हैं तो कई जगह इनकी संख्या शून्य है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पद भरने की प्रक्रिया जारी है। शिक्षकों का युक्तिकरण जल्द किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। डेपुटेशन पर भी शिक्षक भेजे जाएंगे। विधायक धनीराम शांडिल के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कोठी डियोरा स्कूल का भवन निर्माण 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed