फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Budget Session 2022 CM Jairam Thakur Present 5th Budget Diet money for sportspersons hiked

HP Budget 2022: चुनावी बजट में खिलाड़ियों को तोहफा, दोगुना मिलेगी डाइट मनी

Fri, 04 Mar 2022 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

बजट भाषण में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्थान की स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Budget Session 2022 CM Jairam Thakur Present 5th Budget Diet money for  sportspersons hiked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावी बजट में जयराम सरकार ने खिलाड़ियों को भी साथ जोड़ने की कोशिश की है। खिलाड़ियों को बजट में सबसे बड़ा तोहफा डाइट मनी का मिला है। प्रदेश और बाहरी राज्यों में विभिन्न स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों को दिहाड़ी को दोगुना कर दिया है। प्रदेश स्तर पर यह राशि 240 रुपये कर दी गई है। अब तक यह राशि 120 रुपये थी। इसके अलावा प्रदेश के बाहर होने वाले शिविरों में खिलाड़ियों को अब हर रोज 400 रुपये की डाइट मनी प्रदान की जाएगी। यह पहले 200 रुपये थी। 

विज्ञापन


बजट भाषण में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्थान की स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रदेश में त्रिस्तरीय खेल महाकुंभ सांसदों और विधायकों की भागेदारी से किया जाएगा। इस महाकुंभ में कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बास्टकेटबाल, कुश्ती जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। 
विज्ञापन


खेलों के लिए बजट में और क्या
1. नूरपुर में बहुउद्देश्यीय हाल
2. जंजैहील में इंडोर स्टेडियम
3. बंगाणा कॉलेज में बहुउद्ेश्यीय हाल
4. सरस्वती नगर में सिंथेटिक ट्रैक
5. सिरमौर के माजरा में हॉकी एस्ट्रो टर्फ
6. 10 करोड़ की लागत से कांगड़ा के टांडाखोली में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का काम शुरू होगा

बेहतर काम करने वाले युवक मंडलों पर होगी धनवर्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वैच्छिक युवा क्लबों और विशेष रूप से युवाओं की क्षमता निर्माण को मजबूत करेगी। सर्वश्रेष्ठ तीन युवा मंडलों को साला तौर पर सर्वश्रेष्ठ युवक मंडल घोषित कर पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 51 हजार, दूसरे स्थान के लिए 31 और तीसरे स्थान पर रहने वाले युवक मंडल को 21 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed