फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal budget on 18 march.

18 मार्च को पेश होगा हिमाचल का बजट

Sat, 21 Feb 2015 09:38 AM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
himachal budget on 18 march.

हिमाचल प्रदेश का अगले वित्तीय वर्ष का बजट 18 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 11 मार्च को शुरू हो रहा बजट सत्र 10 अप्रैल तक चलेगा। इस सिलसिले में विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि विधानसभा के सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने की। एनुअल प्लान फाइनल न होने के कारण और प्रदेश सरकार की व्यस्तता के कारण इस बार काफी देर से बजट सत्र बुलाने का सरकार ने फैसला लिया।
विज्ञापन


सरकार के प्रस्ताव पर शुक्रवार को राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी मुहर लगा दिया। राज्यपाल की ओर से स्वीकृति मिलते ही विधानसभा सचिवालय की ओर से 11 मार्च से सुबह 11 बजे से बजट सत्र शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाए जाएंगे आधा दर्जन बिल

himachal budget on 18 march.

हालांकि सरकार को तैयारी करने का पूरा मौका मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान 22 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बिल भी पेश किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश के बस किराया कम करने, कर्मचारियों के वेतनमान, नियमितीकरण आदि से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। शिक्षा और स्वास्‍थ्य पर खर्च को लेकर भी चर्चा होनी है। वहीं, बजट सत्र के दौरान विपक्ष के तेवर कड़े रहेंगे।

इस दौरान विपक्ष की ओर से तमाम मुद्दों को विधानसभा के सदन में उठाया जाएगा। साथ ही सरकार को घेरने की पूरी कोशिश होगी। प्रदेश विधानसभा सचिव सुंदर सिंह का कहना है कि राज्यपाल से स्वीकृति मिलते ही 11 मार्च से बजट सत्र बुलाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed