फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: Proposed datesheet for class 9th and 11th first term examinations released

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: नौवीं और 11वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी

Thu, 07 Oct 2021 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 06:30 PM IST
सार

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि फर्स्ट टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित सूचियों से संबंधित विद्यार्थी, अभिभावक और अध्यापक अपने सुझाव बोर्ड की वेबसाइट पर दे सकते हैं। इसके लिए 10 दिन का समय रहेगा। इसके बाद डेटशीट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: Proposed datesheet for class 9th and 11th first term examinations released
फर्स्ट टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नौवीं और 11वीं की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। नौवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं दूसरे सत्र में 17 नवंबर से दो दिसंबर तक होंगी। 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं आठ दिसंबर तक चलेंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि फर्स्ट टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित सूचियों से संबंधित विद्यार्थी, अभिभावक और अध्यापक अपने सुझाव बोर्ड की वेबसाइट पर दे सकते हैं। इसके लिए 10 दिन का समय रहेगा। इसके बाद डेटशीट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


नौवीं कक्षा की डेटशीट
नौवीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों की फर्स्ट टर्म  परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। 17 नवंबर को दोपहर 1.45 से 5.00 बजे तक संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल व तेलुगु विषय की परीक्षा होगा। 20 नवंबर को गणित, 22 को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रानिक्स, एपीरल्स, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट व हेल्थकेयर विषयों की परीक्षाएं होंगी। 24 नवंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 को हिंदी, 27 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 29 को अंग्रेजी और पहली दिसंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी। दो दिसंबर को कला-बी विषय का पेपर होगा। 
विज्ञापन


11वीं कक्षा की डेटशीट
11वीं कक्षा के नियमित छात्रों की फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दोपहर 1.45 से 5.00 बजे तक होंगी। फाइन आर्ट पेंटिंग एंड ग्राफिक व कॉमर्शियल आर्ट की परीक्षाएं 1.45 बजे से तीन बजे तक होंगी। 16 नवंबर को इतिहास, 17 को बिजनेस स्टडी और फिजिक्स, 18 को सोशियोलॉजी, 20 को अंग्रेजी, 22 को जियोग्राफी, डांस व फाइन आर्ट, 23 को अकाउंटेंसी व केमिस्ट्री, 24 को पॉलिटिकल साइंस, 25 को इकोनोमिक्स, 26 को होम साइंस, 27 को गणित, 29 को हिंदी, 30 को फ्रेंच, संस्कृत व उर्दू व एक दिसंबर को बॉयोलाजी की परीक्षा होगी। दो दिसंबर को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग, आईटीईएस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स और अप्रील्स विषय की परीक्षा होगी। तीन दिसंबर को म्यूजिकल, चार दिसंबर को लोक प्रशासन, छह को सोशियोलॉजी, सात को फिलॉस्पी और आठ दिसंबर को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: विद्यार्थियों के लिए हर टर्म में 17 अंक लेना अनिवार्य



 

11 से जमा करवाएं 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के लिए शुल्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर, दिसंबर में संचालित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की नियमित परीक्षाओं की टर्म एक की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र शुल्क 11 अक्तूबर से जमा होंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस दौरान समस्त विद्यालयों के दसवीं कक्षा के नियमित विद्यार्थी 500 रुपये व जमा दो कक्षा के छात्रों से 600 रुपये बिना विलंब शुल्क वसूला जाएगा। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक प्रवेश पत्र शुल्क जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed