फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala Chairman Dr Suresh Kumar Soni Press Conference

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: विद्यार्थियों के लिए हर टर्म में 17 अंक लेना अनिवार्य

Thu, 07 Oct 2021 04:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Oct 2021 04:55 PM IST
सार

फर्स्ट टर्म में सिलेबस का 50 फीसदी से पेपर आएगा। दूसरे टर्म में अगले 50 फीसदी सिलेबस से पेपर आएगा। फर्स्ट टर्म का परिणाम सार्वजनिक तौर पर घोषित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala Chairman Dr Suresh Kumar Soni Press Conference
धर्मशाला में पत्रकारवार्ता करते स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दो टर्म में विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने की अधिसूचना जारी कर दी है। विद्यार्थियों को हर टर्म में 17-17 अंक लेना अनिवार्य होगा। एक टर्म में कम अंक लेने वाले विद्यार्थी को परीक्षा में पास होने के लिए दूसरे टर्म में अधिक अंक लेना जरूरी होगा। दोनों टर्म के अंक मिलाकर 34 अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। बोर्ड हर टर्म में 50-50 फीसदी सिलेबस के हिसाब से पेपर सेट करेगा। पहले टर्म में आने वाले सिलेबस को दूसरे टर्म में नहीं दोहराया जाएगा। धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत तीसरी, 5वीं, 8वीं और 9वीं से 12वीं कक्षाओं के वर्ष के दो बार पेपर करवाने को लेकर बोर्ड ने सिलेबस जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 
फर्स्ट टर्म में सिलेबस का 50 फीसदी से पेपर आएगा। दूसरे टर्म में अगले 50 फीसदी सिलेबस से पेपर आएगा। फर्स्ट टर्म का परिणाम सार्वजनिक तौर पर घोषित नहीं किया जाएगा। उसे स्कूल के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया जाएगा। नए नियमों के अनुसार यह शर्त नहीं रखी गई है कि जो फर्स्ट टर्म में पास नहीं हो पाया, वह उसे सेकेंड टर्म में प्रवेश नहीं मिलेगा। वार्षिक परिणाम दोनों टर्म के अंकों का जोड़ करने के बाद घोषित होगा। टर्म प्रणाली केवल नियमित विद्यार्थियों के लिए लागू होगी। 
विज्ञापन


एसओएस छात्रों पर लागू नहीं होगी फर्स्ट-सेकेंड टर्म नीति
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय के तहत अध्ययनरत परीक्षार्थियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। उन्हें पुरानी प्रणाली के तहत परीक्षाएं देनी होंगी। उनकी परीक्षाएं वर्ष में एक बार ही होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे, 5वीं और 8वीं के लिए शिक्षक तैयार करेंगे प्रश्नपत्र
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तीसरी, पांचवीं, आठवीं कक्षा की भी दो टर्म में परीक्षाएं होंगी। बोर्ड से ज्यादा स्कूल के शिक्षकों पर जिम्मेदारी होगी, क्योंकि वे ही अपने स्तर पर दोनों टर्म के लिए प्रश्नपत्र तैयार करेंगे और आकलन करके परिणाम तैयार करेंगे। परिणाम तैयार होने के बाद उसे बोर्ड के पास भेजा जाएगा। बोर्ड इन कक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed