फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Board of School Education: Amendment in datesheet of 10th class term-2 practical examinations

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: 10वीं कक्षा की टर्म-2 प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन

Mon, 07 Mar 2022 04:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Mar 2022 04:48 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की मैट्रिक कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2 प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: Amendment in datesheet of 10th class term-2 practical examinations
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। इसके अलावा पूर्व निर्धारित प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की मैट्रिक कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2 प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि पहले यह प्रैक्टिकल परीक्षा 23 से 27 अप्रैल तक प्रस्तावित थी। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन करते हुए इन्हें 18 से 22 अप्रैल तक लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं का संचालन आंतरिक रूप से विद्यालय अपने स्तर पर प्रश्न पत्र सेट कर बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई तिथियों के बीच में करवाना होगा। इस दौरान बोर्ड किसी भी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र स्कूलों को प्रेषित नहीं करेगा। परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षा हॉल में भी उचित सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए बैठने की व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed