फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Board of School Education: 3rd, 5th and 8th class board exams will be held with complete syllabus

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: पूर्ण पाठ्यक्रम के साथ होंगी तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 13 May 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 May 2022 05:00 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम के साथ आयोजित करेगा। कोविड-19 के कारण पिछले सत्रों में बोर्ड ने पाठ्यक्रम में कटौती की थी। इस बार कोविड संक्रमण के मामले कम होने के कारण बोर्ड ने पूर्ण पाठ्यक्रम के साथ बोर्ड परीक्षाएं करवाने की बात कही है। 

विज्ञापन
Himachal Board of School Education: 3rd, 5th and 8th class board exams will be held with complete syllabus
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम के साथ आयोजित करेगा। कोविड-19 के कारण पिछले सत्रों में बोर्ड ने पाठ्यक्रम में कटौती की थी। इस बार कोविड संक्रमण के मामले कम होने के कारण बोर्ड ने पूर्ण पाठ्यक्रम के साथ बोर्ड परीक्षाएं करवाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के कारण सत्र 2020-21 व 2021-22 में कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं और नौवीं से बारहवीं के पाठ्यक्रम में कटौती की गई थी।

विज्ञापन


इस बार बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि इस शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा तीसरी, पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा पूर्ण पाठ्यक्रम से और कक्षा नौवीं से बारहवीं की परीक्षा टर्म अनुसार (टर्म-1 व टर्म-2) विभाजित पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुविधा के लिए इस शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा नौवीं से बारहवीं का टर्म अनुसार (टर्म-1 व टर्म-2) विभाजित पाठ्यक्रम कक्षावार/विषयवार बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं कक्षा तीसरी, पांचवीं और आठवीं के अलावा नौवीं से बारहवीं के आदर्श प्रश्न पत्रों की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed