फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal board matric results 2016 announced

हिमाचल का दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, देखने के लिए क्लिक करें

Fri, 13 May 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 13 May 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
himachal board matric results 2016 announced
परिणाम 66.88 फीसदी रहा है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हालांकि परिणाम घोषित करने के कुछ ही देर में बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई। वहीं परिणाम भी आधा अधूरा घोषित कर दिया गया। बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से यह चूक हुई है। अब पूरा परिणाम घो‌षित कर दिया गया है।

विज्ञापन

परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

परिणाम 66.88  फीसदी रहा है। पहले तीन स्‍थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है। घुमारवीं के विद्या मंदिर स्कूल की अक्षिमा ने 690 (98.57%) अंक लेकर मेरिट में पहला स्‍थान हासिल किया है। बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में कुल 121426 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 81304 छात्र पास हैं जबकि 16616 छात्रों को कंपार्टमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिया है। 5 मार्च से 19 मार्च तक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। हालांकि, बोर्ड ने बुधवार को परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन तकनीकी कारणों से अब आज परिणाम आया है।

इन्होंने मेरिट में हासिल किया स्‍थान

himachal board matric results 2016 announced
toppers - फोटो : अमर उजाला

दूसरे स्‍थान पर लकिता खिदता और इरा शर्मा दो छात्राएं रहीं हैं। इन्होंने 688 (98.29%) अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्‍थान पर दो छात्राएं विशाली और रक्षिता वर्मा और एक छात्र आंचल शर्मा रहे हैं। इन्होंने 687 (98.14%) अंक हासिल किए हैं। चौथे स्‍थान पर दो छात्राएं मुस्कान सैहगल और शैलजा शर्मा रहीं हैं। इन्होंने 686 (98%) अंक हासिल किए हैं।

पांचवें स्‍थान पर दो छात्र कमलप्रीत सिंह और देवेश राणा रहे हैं। इन्होंने 685 (97.86%) अंक हासिल किए हैं। छठे स्‍थान पर तीन छात्राएं स्माइल ठाकुर, श्वेता शर्मा और खुशबू विज रहीं हैं। इन्होंने 684 (97.71%) अंक हासिल किए हैं। सातवें स्‍थान पर चार छात्राएं अल्का, साक्षी कौंडल, मानसी और अपराजिता सूद रहीं हैं। इन्होंने 683 (97.57%) अंक हासिल किए हैं।

मेरिट में बेटियों का दबदबा

himachal board matric results 2016 announced
toppers

आठवें स्‍थान एक छात्र पलव सेमवाल और छह छात्राएं हर्षिता शर्मा, निकिता कालिया, श्वेता, कीर्ति पटियाल, युक्ता ठाकुर और अनिका शर्मा रही हैं। इन्होंने 682 (97.43%) अंक हासिल किए हैं। नौंवे स्‍थान पर पावशी और संजय कुमार रहे हैं। इन्होंने 681 (97.29%) अंक हासिल किए हैं।

दसवें स्‍थान 14 छात्र और छात्राएं रही हैं। इनमें दिशा नंदा, चेतन राजपूत, निवेदिता शर्मा, अनिमेष बरनयाल, कनिका ठाकुर, रीतिका शर्मा, आर्यन गौतम, रीया, अदिति शर्मा, सुनील कुमार, केशिहा, रोहित कुमार सुमन, शिवांगी शर्मा, दीक्षा रमैक रहीं हैं। इन्होंने 680 (97.14%) अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed