फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJYM: 3000 Yuva Morcha workers will participate in Surya Namaskar program

हिमाचल भाजयुमो: सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में युवा मोर्चा के 3000 कार्यकर्ता भाग लेंगे

Sat, 29 Jan 2022 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 09:32 PM IST
सार

प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा है कि आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर पंतजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती व अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया गया है।

विज्ञापन
Himachal BJYM: 3000 Yuva Morcha workers will participate in Surya Namaskar program
भाजयुमो(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजयुमो की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा है कि आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर पंतजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती व अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया गया है।

विज्ञापन


इस पावन कार्य में भाजयुमो हिमाचल प्रदेश अग्रिम भूमिका निभाने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक गूगल शीट को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में युवा मोर्चा के 3000 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 31 जनवरी , 2022 से 07 फरवरी, 2022 के मध्य चलेगा। इसके सफल आयोजन के लिए हर जिला एवं मंडल का एक प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में युवा मोर्चाँ के प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ के सभी कार्यकर्ता बड़ चढ़ कर भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed