फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal BJP Working Committee meeting on 19 september

इस दिन होगी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक, इन मुद्दों पर होगी मंत्रणा

Wed, 12 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
himachal BJP Working Committee meeting on 19 september

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक 19 और 20 सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद शांता कुमार और प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रदेश से पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न मोर्चों से राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदाधिकारी, सदस्य, भाजपा जिला अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला शिमला के पदाधिकारियों, शिमला मंडल से प्रदेश भाजपा में पदाधिकारियों, सदस्यों, पार्षदों, तीनों मंडलों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक ली। 

केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियाें और योजनाओं पर होगी चर्चा : शशि 

himachal BJP Working Committee meeting on 19 september

 बैठक में कार्यकर्ताओं को तैयारियों के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गईं। वहीं, निर्देश दिए गए कि आगामी दो दिन के अंदर सभी प्रमुख अपने-अपने विभाग की बैठकें करें और कार्यसमिति बैठक की तैयारियों में जुट जाएं।

मंगलवार को हुई इस बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, रूपा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा के अलावा एचएन कश्यप, शिमला जिला अध्यक्ष संजय सूद, महासू जिला अध्यक्ष अजय श्याम, शिमला मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप आदि मौजूद रहे। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर को दोपहर 2.00 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी और मोर्चाें के अध्यक्ष भाग लेंगे। सायं छह बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ होगी। यह 20 सितंबर को सायं पांच बजे समाप्त होगी।

शशि दत्त ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियाें और योजनाओं, प्रदेश सरकार की आठ माह की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed