फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP will protest against the govt in the assembly session on December 4 at Zorawar Stadium.

हिमाचल: विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ 4 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में गरजेगी भाजपा

Wed, 19 Nov 2025 12:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Nov 2025 12:46 PM IST
सार

विधानसभा के शीत सत्र के दौरान जोरावर स्टेडियम में सरकार के तीन साल की योजनाओं पर सवाल उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal BJP will protest against the govt in the assembly session on December 4 at Zorawar Stadium.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

भजपा चार दिसंबर को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्मशाला में प्रदर्शन करेगी। विधानसभा के शीत सत्र के दौरान जोरावर स्टेडियम में सरकार के तीन साल की योजनाओं पर सवाल उठाए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इसके लिए पूर्व मंत्री और विधायक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सह प्रभारी के तौर पर उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष पवन काजल, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और विधायक सुधीर शर्मा को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को टाला गया तो भाजपा सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी। भाजपा लोकतांत्रिक संस्थानों को जीवित रखने के लिए कृत संकल्प है। अपने बड़े भाई और चुराह से विधायक हंसराज के मामले में डॉ. बिंदल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। बिंदल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की दुर्दशा हो चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महीना भर यात्रा कर झूठ बोलने का प्रयास किया और कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई। बिंदल ने कहा कि सरकार को 3 साल का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है। अगर किसी को लगता है कि भाजपा बिखरी हुई है तो आज चुनाव करवाकर देख लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजास्टर एक्ट से चुनाव नहीं हो सकते तो जश्न कैसे हो रहा : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा है। प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश में डिजास्टर एक्ट लागू है। जिसका हवाला देकर मुख्यमंत्री की ओर से पंचायत चुनाव को स्थगित करने की कोशिशें जारी हैं, इतनी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सरकार के लिए तीन साल के कार्यकाल का जश्न न जाने क्यों लाजमी है। वर्तमान में 10,000 रुपये से अधिक की राशि का भुगतान ट्रेजरी की ओर से रोक दिया गया है। कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि यह जश्न है किस बात का।

विज्ञापन

बिहार में बोलेरो में हिमाचल में ऑल्टो में फिट होगी कांग्रेस
जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार की धरती ने कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया है और हिमाचल में कांग्रेस का हाल और भी बुरा होगा। दूर-दूर तक कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में दिखाई नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बिहार में तो कांग्रेस बोलेरो गाड़ी में फिट हुई है। हिमाचल की जनता झूठी गारंटियों के दम पर पिछली बार सत्ता में आए कांग्रेस को अगले विधानसभा चुनाव में ऑल्टो कार में फिट कर देगी। ऑल्टो गाड़ी वैसे भी सीएम को प्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed