फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal BJP will get new president with in one month

एक महीने के बाद मिल जाएगा हिमाचल भाजपा को नया अध्यक्ष

Tue, 13 Aug 2019 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
himachal BJP will get new president with in one month
BJP Logo

हिमाचल भाजपा को एक महीने के बाद नया अध्यक्ष मिल जाएगा। नया राज्य पार्टी प्रमुख मंडी या कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुना जा सकता है। पिछले करीब सात साल से प्रदेश भाजपा की कमान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पास ही रही है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना विधानसभा हलके से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा में वर्तमान में प्राथमिक सदस्य बनाने का अभियान चला हुआ है। इसे 20 अगस्त तक बढ़ाया गया है। इसके बाद प्रदेश भाजपा के सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। सक्रिय सदस्यों को बनाने के बाद सर्वसम्मत तरीके से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चयन हो सकता है।
विज्ञापन


सर्वसम्मत राय भाजपा हाईकमान के इशारे पर हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पसंदीदा ही बनेगा। नड्डा के पास बड़ी जिम्मेवारी होने के चलते उनके प्रभाव से नए अध्यक्ष का मनोनयन स्वाभाविक माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में ये नाम 
भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू से राम सिंह, सुंदरनगर से राकेश जम्वाल, कांगड़ा से स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, शिमला से चंद्रमोहन ठाकुर, नरेंद्र बरागटा, बिलासपुर से त्रिलोक जम्वाल, ऊना से पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, नयनादेवी से रणधीर शर्मा आदि के नाम चर्चा में हैं। 

30 से पहले मांगे जिला और मंडल स्तरीय चुनाव अधिकारियों के आवेदन 
जिला और मंडल स्तरीय चुनाव अधिकारियों के आवेदन 30 अगस्त तक मांगे गए हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया को समय पर शुरू किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed