फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP will decide membership of mla anil sharma

भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा अनिल शर्मा की सदस्यता पर फैसला

Thu, 15 Aug 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Aug 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP will decide membership of mla anil sharma
फाइल फोटो

विधायक अनिल शर्मा की भाजपा में सदस्यता पर फैसला दो दिन बाद होगा। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में ही उनकी सदस्यता को बनाए रखने या खत्म करने पर निर्णय होगा। दरअसल, प्रदेश भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान की पहली तिथि खत्म होने तक अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता के लिए दोबारा आवेदन नहीं किया है। हालांकि, सदस्यता की अंतिम तिथि अब 20 अगस्त के लिए बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को बुलाई गई है। इसमें सभी भाजपा विधायक बुलाए गए हैं। बैठक में अनिल शर्मा पर निर्णय होगा। इसी में भाजपा से सदस्यता समाप्त होेने की स्थिति में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को भी सूचित किया जाएगा। उसके बाद प्रदेश विधानसभा में अनिल शर्मा की सीट बदली जा सकती है।

विज्ञापन

फिलहाल, भाजपा ने इस बारे में प्रदेश विधानसभा सचिवालय को अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इसीलिए उनकी सीट भाजपा विधायकों के बीच में वरिष्ठता के हिसाब से तय की गई है। अगर उनकी बतौर भाजपा सदस्य सदस्यता रद्द की जाती है तो उन्हें निर्दलीय विधायकों के बीच बैठाया जा सकता है। 

अनिल बोले, मुझे किसी भी फैसले की जानकारी नहीं 
अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने उनके बारे में क्या फैसला लिया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह सही है कि उन्होंने भाजपा की नए सिरे से सदस्यता के लिए भी आवेदन नहीं किया है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि उनके बारे में जो भी फैसला लेना है, वह पार्टी ही लेगी। अभी तक मुझे भाजपा विधायक दल की बैठक में जाने का भी न्योता नहीं मिला है। 

यह है विवाद
बेटे आश्रय शर्मा को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में प्रचार में जाने से इंकार कर दिया था। उन्होंने मंत्री पद भी छोड़ दिया था। इसके बाद से माना जा रहा है कि उन पर भाजपा अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed