फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP will conduct public awareness campaign on Citizenship Amendment Act

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जनजागरण अभियान चलाएगी हिमाचल भाजपा

Fri, 27 Dec 2019 10:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP will conduct public awareness campaign on Citizenship Amendment Act
- फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पीटरहॉफ शिमला में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सरकार के प्रगतिशील दो साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जनवरी से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पांच लाख परिवारों से संपर्क करेंगे और देश में भारतीय जनता पार्टी तीन करोड़ परिवारों से संपर्क करने जा रही है। उन्होंने बताया की भाजपा कई तरह के संवाद कार्यक्रम चलाएगी, जिसमें हर मंडल पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचाया जाएगा इस संदर्भ में भाजपा पत्रक आवंटन करेगी। उन्होंने बताया भाजपा सोशल मीडिया पर भी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर एक विशेष अभियान चलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed