{"_id":"619f6788f097bb03fb050297","slug":"himachal-bjp-spokesperson-randhir-sharma-press-conference-in-shimla-hits-out-at-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यसमिति की बैठक: भाजपा के भितरघातियों पर कार्रवाई तय, अनुशासन समिति को भेजे जाएंगे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यसमिति की बैठक: भाजपा के भितरघातियों पर कार्रवाई तय, अनुशासन समिति को भेजे जाएंगे मामले
Thu, 25 Nov 2021 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:20 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनाव में आशा के अनुरूप नतीजे नहीं रहने पर कार्यसमिति ने गंभीरता से समीक्षा की है। कई विषय पार्टी के ध्यान में आए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि प्रदेश कार्यसमिति की पीटरहॉफ शिमला में दूसरे दिन हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई है कि भाजपा अति आत्मविश्वास के कारण ही उपचुनाव हारी है। कुछ सीटों पर भितरघात और अनुशासनहीनता की शिकायतें आई हैं। ऐसे मामले अनुशासन समिति को जाएंगे और कार्रवाई होगी। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी। अनुशासनहीन नेताओं की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
रणधीर शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ीं हैं, इसे भी कांग्रेस ने हथियार बनाया। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को भी ठीक से जन-जन तक नहीं पहुंचा पाए। 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस कार्यक्रम में कोई राष्ट्रीय नेता आएंगे। एक सवाल के जवाब में रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार और संगठन में फेरबदल पर हाईकमान फैसला लेगा।
विज्ञापन
वीरवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनाव में आशा के अनुरूप नतीजे नहीं रहने पर कार्यसमिति ने गंभीरता से समीक्षा की है। कई विषय पार्टी के ध्यान में आए हैं। उन्होंने कहा कि यह बात भी सामने आई है कि अति आत्मविश्वास ही हार का कारण रहा है।
विज्ञापन
अगले चुनाव में भी मुख्यमंत्री होंगे पार्टी का चेहरा
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी का नियम है कि मुख्यमंत्री ही चेहरा होते हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के लोग हवा में हैं। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली दूर है। भाजपा ने इन उपचुनाव को आई ओपनर की तरह लिया है। कांग्रेस नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें। भाजपा 2022 में फिर से सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। पार्टी तय कर रही है, इसी तरह अन्य विषयों पर भी रणनीति बनाई जा रही है।