फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal BJP satpal Satti statement over ticket demand for By election in dharamshala

टिकट मांगा तो पार्टी मर्यादा का माना जाएगा हनन : सतपाल सत्ती

Sun, 21 Jul 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
himachal BJP satpal Satti statement over ticket demand for By election in dharamshala
- फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उपचुनाव के लिए कोई भी टिकट के लिए आवेदन करता है या टिकट की मांग करता है तो इसे पार्टी की मर्यादा का हनन माना जाएगा। यही नहीं, ऐसे नेता का टिकट पहले ही कटा हुआ माना जाएगा।

विज्ञापन


सिर्फ परफॉरमेंस के आधार पर ही भाजपा हाईकमान टिकट तय करेगा। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने धर्मशाला में त्रिदेव सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार वार्ता में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दो टूक कही। 
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि उपचुनाव में टिकट के लिए दल-बल के साथ टिकट की दावेदारी न जताएं। पार्टी ने पिछले सात वर्षों से आवेदन करने की प्रक्रिया खत्म कर दी है। पार्टी शक्ति प्रदर्शन या जुलूस निकालने वाले को नहीं, बल्कि परफॉरमेंस के आधार पर धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव में टिकट देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट देगी, जो संबंधित विधानसभा क्षेत्र से होंगे। पार्टी बाहर से किसी भी प्रत्याशी को जनता पर नहीं थोपेगी। विपक्ष भी जान गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता।

कांग्रेस में ‘खाओ-पियो मौज करो’ के विचार वाले लोग

कांग्रेस पर सत्ती ने तंज किया कि कांग्रेस में ‘खाओ-पियो मौज करो’ के विचार वाले लोग हैं। भाजपा में ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पर उन्होंने कहा कि सुखराम कहते थे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दस सीटों पर उनकी वजह से जीत मिली, लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता ने पंडित सुखराम को उनकी जगह दिखा दी है।

त्रिदेव सम्मान के बहाने उपचुनाव की तैयारी
नगर निगम धर्मशाला के सामुदायिक भवन में धर्मशाला भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन के बहाने भाजपा ने सितंबर-अक्तूबर में प्रस्तावित उपचुनावों की तैयारियों की शुरुआत की। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा और सांसद किशन कपूर के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

त्रिदेव सम्मान समारोह के दौरान धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों के कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनावों में भूमिका को देख कर उन्हें मफलर और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान हर बूथ से बूथपालक, अध्यक्ष और बीएलए को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 350 के करीब कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला भाजपा ने बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को तीन श्रेणियों में बांटा था, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी बनाकर उन बूथपालकों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए को शामिल किया गया था, जिन्होंने अपने-अपने बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा चुनावों के दौरान जीत दर्ज करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed