फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP's charge sheet against Congress leaders opened again before the byelection

उपचुनाव से पहले फिर खुली हिमाचल भाजपा की कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट

Thu, 02 Sep 2021 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 11:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला में विजिलेंस अधिकारियों की बैठक बुलाई और उनके साथ इस चार्जशीट के आधार पर चली विभिन्न जांचों पर मंत्रणा की। चार्जशीट में कांग्रेस के 40 से ज्यादा नेताओं और अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन
Himachal BJP's charge sheet against Congress leaders opened again before the byelection
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट विजिलेंस में फिर खुल गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला में विजिलेंस अधिकारियों की बैठक बुलाई और उनके साथ इस चार्जशीट के आधार पर चली विभिन्न जांचों पर मंत्रणा की। चार्जशीट में कांग्रेस के 40 से ज्यादा नेताओं और अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। जयराम सरकार ने सत्ता मेें आने के बाद इस आरोपपत्र को विजिलेंस को छानबीन के लिए भेज दिया था, लेकिन पिछले कुछ वक्त से जांच ठंडे बस्ते में थी। मुख्यमंत्री के समक्ष विजिलेंस अधिकारियों ने अपने कार्यों की प्रस्तुति दी। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ने मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार के मामलों पर अब तक की कार्रवाई के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन


इसके अलावा विजिलेंस में दर्ज मामलों की छानबीन, प्रारंभिक छानबीन से गुजर रहे प्रकरणों केस्टेटस और कई विषयों पर चर्चा की। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने तत्कालीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत को 75 पृष्ठों की एक चार्जशीट सौंपी थी। इसे ‘सरकार में अली बाबा चालीस चोर’ नाम दिया था। इसमें तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह, उनके दस मंत्रियों मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, अनिल शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा आदि और छह मुख्य संसदीय सचिवों, निगमों-बोर्डों के दस अध्यक्षों-उपाध्यक्षों समेत चालीस नेताओं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए थे।   
विज्ञापन


कौल सिंह, बाली, राणा और ख्वाजा के खिलाफ जांच बेनतीजा  
चार्जशीट में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा और राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ख्वाजा खलीलुल्ला के खिलाफ इसी साल फरवरी में जांच शुरू करने की तैयारी हुई। प्रारंभिक छानबीन में इन नेताओं पर लगाए भ्रष्टाचार के मामलों में विजिलेंस अभी जांच में बहुत आगे नहीं बढ़ पाया है। सूत्रों के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर को विजिलेंस के अधिकारियों ने इस संबंध में भी विस्तृत फीडबैक दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed