फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP: Rajeev Bindal says the 'Seva Sankalp Abhiyan' will begin on September 17

हिमाचल भाजपा: राजीव बिंदल बोले- 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 80 हजार घरों में जलेंगे दीप

Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
सार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन व्यवस्था में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
Himachal BJP: Rajeev Bindal says the 'Seva Sankalp Abhiyan' will begin on September 17
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस अभियान के तहत प्रदेशभर में सेवा, जनसंपर्क और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सोमवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया है और गरीब, किसान, महिला, युवा तथा वंचित वर्गों के कल्याण को शासन का केंद्र रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाला अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन

80 हजार बूथों पर 80 हजार घरों में जलेंगे आशीर्वाद के दीप
17 सितंबर को शाम सात बजे प्रदेश के करीब आठ हजार बूथों पर 80 हजार परिवारों में आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प के समर्थन में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। 17 से 20 सितंबर तक प्रदेशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति कार्यक्रम और जरूरतमंदों की सहायता जैसे 25 प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन युवा मोर्चा की सेवा ज्योति यात्रा के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
बिंदल ने मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर एवं समृद्ध हिमाचल-2032 के लक्ष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैग रिपोर्ट सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। बढ़ते कर्ज और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद सरकार जनता के सामने विकास के अवास्तविक दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं से प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। इसके लिए मजबूत वित्तीय अनुशासन और स्पष्ट विकास नीति की आवश्यकता है। सांसद कंगना के मंडी की दिशा बैठक में व्यवहार को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि सांसद कंगना अपनी बात कहने में खुद सक्षम हैं। कंगना अपने आप उत्तर देंगी और वह उनकी बात का जवाब नहीं देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed