फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp press conference at shimla regarding election result

हिमाचल में इस वजह से चुनाव हारे भाजपा के दिग्गज, सत्ती ने किया खुलासा

Sun, 24 Dec 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp press conference at shimla regarding election result

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष ने सतपाल सत्ती ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर दिग्‍गजों की हार के कारणों का खुलासा किया। साथ ही भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन


भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल सहित कई कद्दावर नेताओं की हार में भितरघात की गुंजाइश से प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इंकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सरकार में आने की खुशी के बीच कुछ गम भी मिले हैं। 
विज्ञापन


सबसे बड़ा दुख सीएम पद के नेता प्रेम कुमार धूमल के हारने का है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा, हार में किसी ने भितरघात नहीं किया है। जो हारे हैं, शायद भगवान को यही मंजूर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चेहरे पर अध्यक्ष सत्ती ने कहा कि पर्यवेक्षक कोर कमेटी और वरिष्ठ विधायकों की राय जान कर लौट चुके हैं। अब संसदीय बोर्ड में निर्णय के बाद अवगत करवाया जाएगा। सत्ती ने कहा कि रिटायर्ड और टायर्ड लोग घर में ही रहे यह अच्छा है। 

सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मोदी

himachal bjp press conference at shimla regarding election result

उन्होंने कहा कि  भाजपा को इस बार रिकॉर्ड मत प्रतिशत मिला है। जीएसटी को कांग्रेस के मुद्दा बनाने का कोई असर नहीं दिखा। जिला मुख्यालय वाली का कोई असर मतदान पर नहीं दिखा। हार के कई कारण हैं और हर हलके में अलग-अलग कारण हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक  शहरी सीटों में से आठ पर भाजपा जीती है। सीएम के चेहर को लेकर सत्ती ने कहा कि एक या दो दिन में सीएम का एलान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला के रिज में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।

इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित सभी बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी बुलाए जाएंगे। साथ ही पांच गठबंधन राज्यों के सीएम भी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल, चंद्र मोहन ठाकुर और महेंद्र धर्माणी समेत कई नेता मौजूद थे। 

दलित वोटर हमारी तरफ

himachal bjp press conference at shimla regarding election result

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 17 सीटों से 13 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। दलित मतदाताओं ने भाजपा में विश्वास दिखाया है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हमें उनसे समर्थन मिला है। इसके अलावा प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की तीन से दो सीटें हमने जीती हैं।

भितरघात के 60 मामले आए
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मंडलों के स्तर से लगभग 60 मामले चुनाव में भितरघात के प्रदेश को मिले हैं। मंडलों के स्तर से जिन लोगों को निष्कासित किया उसे प्रदेश संगठन ने निरस्त कर दिया है। यह निर्णय अनुशासन समिति का होता है, जिसके बाद कोई कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed