{"_id":"5e2b013a8ebc3e4b3a57abcc","slug":"himachal-bjp-president-statement-at-hamirpur-himachal-on-24-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर समय का उतना उपयोग नहीं हुआ, जितना होना चाहिए: बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर समय का उतना उपयोग नहीं हुआ, जितना होना चाहिए: बिंदल
Fri, 24 Jan 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jan 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर मेरे समय का उतना उपयोग नहीं हो पा रहा था, जितना होना चाहिए। शुक्रवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में बिंदल ने कहा कि विस अध्यक्ष का पद बहुत गरिमापूर्ण है। इस पद पर रहते हुए इज्जत मान मिला। साधन संपन्नता पायलट गाड़ी, बंगला समेत तमाम सुविधाएं प्राप्त कीं, लेकिन मेरे स्वभाव में संगठन का काम करना है।
विज्ञापन
पार्टी और संगठन ने अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बिंदल बोले - प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार करना प्रक्रिया में है। वर्तमान में दिल्ली का चुनाव चल रहा है। मुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री समेत कई नेता दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। दिल्ली चुनाव के बाद पार्टी नेताओं से बातचीत करने के बाद कार्यकारिणी का विस्तार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मार्गदर्शन लेने कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, इस उद्देश्य से हमीरपुर आया हूं।
विज्ञापन
शनिवार को पालमपुर में शांता कुमार और ऊना में सतपाल सत्ती से मुलाकात करूंगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से भी वार्ता हुई है। खीमी राम, माहेश्वर सिंह से भी मुलाकात करूंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। 20 लाख से अधिक सदस्य हिमाचल में हैं। उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रत्येक कार्य, संगठन को पूरी ताकत और निष्ठा से चलाने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन