फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp president satpal satti statement over congress

कांग्रेस ने 70 सालों से कुछ करने के बजाय देश को लूटाः सतपाल सत्ती

Fri, 06 Jul 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 06 Jul 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp president satpal satti statement over congress

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पर वार किया है। केंद्र सरकार और सांसदों को घेरने वाले कांग्रेसियों को पहले एक मर्तबा सोनिया और राहुल गांधी से उनके चुनाव क्षेत्र मेरठ और बरेली का हाल जानना चाहिए।

विज्ञापन


इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में कैसा विकास करवाया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जिला मुख्यालय चंबा में पत्रकार वार्ता में यह बात कही। कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों से कुछ करने के बजाय देश को लूटा ही है। 55 वर्षों से एक ही परिवार ने शासन किया है।
विज्ञापन


हरेक सांसद, एमपी का कर्त्तव्य बनता है कि उसे अपने कार्यों का हिसाब जनता को देना चाहिए।  सत्ती ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही चार वर्षों के कार्यकाल में कई विकासात्मक निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार छह माह में ही विकास के पथ पर बढ़ी है। सरकार की उपलब्धियों में प्रदेश में 63 राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिलवाना शामिल हैं। 

2400 करोड़ से शिमला के लिए फोरलेन का कार्य करवाया जाएगा

himachal bjp president satpal satti statement over congress

इसी क्रम में 2600 करोड़ से मनाली और 2400 करोड़ से शिमला के लिए फोरलेन का कार्य करवाया जाएगा। सरकार की ओर से एक लाख 25 हजार नई पेंशन लगाई जाएंगी।

उज्जवला योजना में गृहिणियों को गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सरकार की निशुल्क गैस कनेक्शन और सिलिंडर देने की भी योजना हैं। कहा कि कांग्रेस शासन काल में सड़कों के लिए 200 से 300 करोड़ के बजट का प्रावधान किया जाता था, जबकि प्रदेश सरकार ने 800 करोड़ के

बजट का प्रावधान सड़क निर्माण के लिए किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह, भाजपा जिला महासचिव दिनेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक रैणा सहित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed