फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp president satpal satti statement

सतपाल सत्ती बोले- जवाब जनता को देंगे विकास कार्यों का जवाब

Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp president satpal satti statement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस के ‘हिसाब दें सांसद’ अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है। भाजपा को इसका जवाब कांग्रेस नेताओं को देने की जरूरत नहीं है। हिसाब जनता को दिया जाएगा, जिन्होंने वोट देकर सांसद बनाया है। 

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस नेता पहले यह हिसाब दें कि पूर्व की यूपीए सरकार में हिमाचल से दो नेता केंद्रीय कैबिनेट में थे। हिमाचल का औद्योगिक पैकेज क्यों छीना गया? कांग्रेस नेता यह हिसाब दें कि 5 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद 42 सौ करोड़ बीबीएमबी से हिमाचल को मिलने थे, उसको लेने के 
विज्ञापन


लिए क्या किया। अगर कांग्रेस ने प्रदेश हित को लेकर ईमानदारी बरती होती तो आज हिमाचल कर्जे में न डूबा होता। यह भाजपा के सांसद ही हैं, जिनकी मेहनत से प्रदेश को 65 हजार करोड़ के राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एम्स व तीन मेडिकल कॉलेज, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉंलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय, क्लस्टर यूनिवर्सिटी, द्रंग में नमक की खान का फिर खुलना व आईआईएम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्वीकृत हुए हैं।

कहा कि भाजपा सांसदों की कोशिश से प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा बहाल हुआ। भानुपल्ली से लेह लद्दाख तथा अन्य रेललाइनों के लिए 500 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में 1800 करोड़ से अधिक धन हिमाचल को स्वीकृत हुआ है।

भाजपा की प्रचंड लहर से बौखलाई कांग्रेस : मिश्रा

himachal bjp president satpal satti statement

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा ने कहा कि हिसाब दें सांसद जवाब दे सांसद है, कांग्रेस ने पूर्ण रुप से भारतीय जनता पार्टी की नकल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाई हुई है और कांग्रेस पार्टी को समझ नहीं आ रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर को किस प्रकार से रोक सके।

उन्होंने कहा हिमाचल के सभी सांसदों ने पिछले 4 साल में धरातल पर जाकर अटूट मेहनत की है और केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये की योजनाएं हिमाचल प्रदेश के लिए लाए है। 

चार जिलों की कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणियां भंग

himachal bjp president satpal satti statement

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल के जिला शिमला शहरी, सिरमौर, मंडी और संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के जिला मुख्य संगठकों समेत पूरी कार्यकारिणी भंग करने के निर्देश जारी किए हैं।

अखिल भारतीय मुख्य संगठक ने प्रदेश मुख्य संगठक को शीघ्र ही नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आगामी कार्रवाई करने को कहा है। कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों को ब्लॉक स्तर पर सक्रियता से संचालित करने के लिए शीघ्र ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed