फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp president rajiv bindal statement in district level committee meeting

Himachal BJP: राजीव बिंदल बोले- पीरियड खत्म, अपनी गारंटियां संभाले कांग्रेस

Sun, 21 May 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 May 2023 06:26 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस का काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
himachal bjp president rajiv bindal statement in district level committee meeting
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से गारंटी पूरी करने का पीरियड खत्म हो चुका है। कांग्रेस अब अपनी गारंटियां संभाले। आम जनता को धोखा देकर कांग्रेस अपने मकसद कामयाब हो गई है, लेकिन अब जनता सब समझ गई है। यही वजह है कि कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। वह रविवार को ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


डाॅ. बिंदल ने कहा कि 22.50 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का वायदा कर मात्र 15000 महिलाओं को यह राशि दी गई। ऐसे में गारंटी कैसे पूरी हुई है? एक लाख सरकारी रोजगार पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया, लेकिन उल्टा रोजगार वापस हो रहा है। झूठी गारंटियों के दम पर कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जनता को गुमराह किया है।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस का काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष की भूमिका को लेकर पूछे प्रश्न पर बिंदल ने कहा कि भाजपा नौ साल की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। फिलहाल, भाजपा पॉजिटिव लड़ाई लड़ने के मूड में है। भाजपा सभी विषयों पर सजग है। समय के अनुसार जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की नहीं होगी वापसी
पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मत साफ कर दिया है। कहा कि इस तरह के लोगों की भाजपा सरकार न बनने में अहम भूमिका है। किसी भी ऐसे नेता को वापस लेने का प्रश्न नहीं है।

द्रंग से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जवाहर ठाकुर की बयानबाजी मामले को लेकर डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी के भीतर बात रखी जा सकती है, लेकिन मीडिया में शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी सही नहीं है। कार्यकर्ता पार्टी की जान हैं।


कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। अपनी बात पार्टी फोरम में रखें। ऊना में पहुंचे हैं तो यहां भी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर अपनी बात रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed